ये हैं विधानसभा में सबसे ज्यादा सवाल करने वाली नेता, 370 लाख सोने और हीरे के गहनों की मालकिन

 हरियाणा की 13वीं विधानसभा में पिछले पांच साल में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की ओर से पूछे गये कुल 1797 सवालों में सर्वाधिक हिस्सेदारी विपक्षी दल कांग्रेस की किरण चौधरी की रही। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक भी सवाल नहीं पूछा।

Asianet News Hindi | Published : Oct 6, 2019 11:38 AM IST / Updated: Oct 06 2019, 05:27 PM IST

नयी दिल्ली. हरियाणा की 13वीं विधानसभा में पिछले पांच साल में सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों की ओर से पूछे गये कुल 1797 सवालों में सर्वाधिक हिस्सेदारी विपक्षी दल कांग्रेस की किरण चौधरी की रही। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक भी सवाल नहीं पूछा।

किरण चौधरी ने पांच साल में पूछे 225 सवाल-

चुनाव सुधार प्रक्रिया से जुड़ी शोध संस्था ‘‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’’ (एडीआर) द्वारा रविवार को जारी किये गये हरियाणा विधानसभा के कामकाज के रिपोर्ट कार्ड के अनुसार राज्य के 90 विधायकों में तोशाम से विधायक किरण चौधरी ने पांच साल में सर्वाधिक 225 सवाल पूछे।

 4680.3 लाख संपत्ति की मालकिन

एडीआर रिपोर्ट में किरण चौधरी की संपत्ति का ब्यौरा भी सामने आया है। वह  4680.3 लाख की मालकिन है। उन्हें गहनों का भी शौक है। उनके पास 370.58 लाख के सोने और डायमंड के आभूषण है और 55.40 लाख के चांदी के आभूषण। 

कांग्रेस नेत्री पर 69.95 का कर्ज 

कांग्रेस नेत्री पर करीब 69.95 का कर्ज है। यह सब नामांकन के दौरान किरण चौधरी ने अपने शपथ पत्र में दर्शाया है। किरण चौधरी की चल संपत्ति 1325 लाख की है तो अचल संपत्ति 3354 लाख की है। 
उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार शशिरंजन परमार भी करोड़पति हैं। 

Share this article
click me!