हरियाणा की ये खबर रुला देगी : इकलौते बेटे के गले में फंसा कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन, मां-बहन चीखती रह गईं

Published : May 20, 2022, 04:17 PM IST
हरियाणा की ये खबर रुला देगी : इकलौते बेटे के गले में फंसा कोल्ड ड्रिंक का ढक्कन, मां-बहन चीखती रह गईं

सार

बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां तो बेसुध होकर वहीं गिर गई। आसपास के लोगों ने बताया कि यश काफी अच्छा लड़का था। उसके पिता बहुत प्यार करते थे। आर्मी से रिटायर होने के बाद वह घर आए थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि बेटा ही इस दुनिया से चला जाएगा। 

अंबाला : हरियाणा (Haryana) के अंबाला (Ambala) में दर्दनाक हादसे में 11वीं के एक छात्र की मौत हो गई। कोल्ड ड्रिंक्स पीते वक्त उसका ढक्कन छात्र के गले में फंस गया। काफी देर तक वह तड़पता रहा। घरवालों ने उसे बाहर निकालने की भी कोशिश की लेकिन वे सफल नहीं हो सके। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ढक्कर तो गले से बाहर निकाल लिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बेटे की मौत से घर में मातम छा गया है। हर किसी की आंखों में आंसू ही हैं।

घर का इकलौता चिराग था यश
डिफेंस कॉलोनी का रहने वाले यश कुमार की उम्र 15 साल थी। वह 11वीं में पढ़ाई करता था। उसके पिता सेना से रिटायर्ड हैं। घर में यश से बड़ी उसकी बहन पायल है। यश को घर में लोग प्यार से गोलू बुलाते थे। गुरुवार को यश कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। उसने बोतल का ढक्कर ढीला कर रखा था और कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। तभी अचानकर ढक्कन खुलकर उसके मुंह में जा गिरा। जब तक वह उसे पकड़ पाता, ढक्कन गले में चला गया और फंस गया। 

इलाज के दौरान मौत
गले में ढक्कन के फंसते ही यश तड़पने लगा। वह जान बचाने इधर, उधर भागने लगा। मां और बहन की नजर उस पर पहुंची तो बिना देरी किए उसे तत्काल मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने किसी तरह उसके गले से ढक्कन तो निकाल लिया लेकिन यश को नहीं बचाया जा सका। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिजनों को सौंप दिया।

बेटा गया तो घर में मातम
इकलौते बेटे की मौत पर पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घर का लाडला होने के चलते उसे सभी प्यार करते थे। किसी को क्या पता था कि कोल्ड ड्रिंक पीना उसका काल बन जाएगा। भाई की मौत के बाद पहन बेसुध सी हो गई है। मां की हालत भी खराब है। पिता और परिवार के बाकी लोग उन्हें टूटे मन से संभाल रहे हैं। वहीं कॉलोनी में भी मातम पसरा हुआ है।

इसे भी पढ़ें-हरियाणा में हैवान बाप क्रूरता दिल दहला दे: 8 साल की बेटी को मार डाला, वो चीखती रही और प्लास से उखाड़ दिए नाखून

इसे भी पढ़ें-हरियाणा के करनाल में दर्दनाक हादसा : ट्रक से भिड़ी कार, जीजा-साले समेत चार के चिथड़े उड़े, सड़क पर खून ही खून

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon Weather Today: रातें ठंडी, दिन सुहावना-गुड़गांव का बदला-बदला मौसम क्यों?
6 हजार साल पुराना भारत का शहर, अब सरकार बनाएगी राखीगढ़ी को ग्लोबल हेरिटेज