कौन हैं बबीता फोगाट के होने वाले पति, जिनके रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं PM मोदी से लेकर आमिर तक

Published : Dec 01, 2019, 04:26 PM ISTUpdated : Dec 01, 2019, 07:56 PM IST
कौन हैं बबीता फोगाट के होने वाले पति, जिनके रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं PM मोदी से लेकर आमिर तक

सार

दंगल गर्ल और पहलवान बबीता फोगोटा आज यानि रविवार के दिन विवेक सुहाग के साथ वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगी। वह आज चरखी-दादरी में शादी के सात फेरे लेंगी। लेकिन कमी लोगों को पता है कि बबीता के मंगेतर विवेक सुहाग कौन हैं। जिनके रिसेप्शन में पीएम मोदी, अमित शाह और आमिर खान तक शामिल हो सकते हैं।

चरखी-दादरी (हरियाणा). दंगल गर्ल और पहलवान बबीता फोगोटा आज यानि रविवार के दिन विवेक सुहाग के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। वह आज हरियाणा के अपने पैतृक गांव बलाली में शादी के सात फेरे लेंगी। लेकिन कमी लोगों को पता है कि बबीता के मंगेतर विवेक सुहाग कौन हैं। जिनके रिसेप्शन में पीएम मोदी, अमित शाह और आमिर खान तक शामिल हो सकते हैं।

आखिर कौन हैं बबीता फोगाट के होने वाले पति 
विवेक सुहाग बबीता की तरह भी पेशे से पहलवान हैं।  साल 2018 में उन्होंने भारत केसरी पुरुस्कार जीता था। विवेक मूल रूप से झज्जर जिले के मातनहेल गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल उनका परिवार नजफगढ़ में रहता है। बबीता और विवेक की 18 मई को सगाई हुई थी। दोनों का यह रिश्ता बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान एवं चाचा सज्जन बलाली ने रिश्ता पक्का किया है। सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2014 में सोनीपत के साइ सेंटर में आयोजित शिविर में हुई थी। विवेक बताते हैं कि उन्हें बबीता की सादगी सबसे ज्यादा पसंद है।

PM मोदी और आमिर खान तक को दिया है इनविटेशन 
बता दें कि बबीता और विवेक की शादी का रिसेप्सन 2 दिसंबर को दिल्ली में होगा। उन्होंने इसके लिए पीएम मोदी, देश के ग्रह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और कई नेताओं को इनविटेशन दिया है। वहीं बॉलीवुड से आमिर खान, बीजेपी सांसद और एक्टर सनी दिओल जैसे कई बड़े स्टार शादी में शामिल हो सकते हैं। 

शादी में आएंगे सिर्फ 21 बराती
यह शादी बिना दहेज की होगी। इसमें सिर्फ 21 बराती शामिल होंगे। जिसका समारोह चरखी दादरी में बबीता के पैतृक गांव बलाली में होगा, जहां शादी की सारी रस्में निभाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, मेहमानों को देखते हुए हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया जाएगा। जिसमें खीर-चूरमा, हलवा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन परोसे जाएंगे। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Family Murder Case Gurugram: ज़हर देकर पत्नी और 4 बच्चों की हत्या, फिर सुसाइड की कोशिश-खौफनाक राज!
Breaking News: गुरुग्राम के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान