सोनाली फोगाट का पहले रेप किया बाद में कर दिया मर्डर, भाई ने गोवा पुलिस को बताया PA का घिनौना सच!

Published : Aug 24, 2022, 08:08 PM ISTUpdated : Aug 24, 2022, 08:18 PM IST
 सोनाली फोगाट का पहले रेप किया बाद में कर दिया मर्डर, भाई ने गोवा पुलिस को बताया PA का घिनौना सच!

सार

भारतीय  जनता पार्टी की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट अब इस दुनया में नहीं रहीं। सोमवार रात को गोवा में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। लेकिन उनकी मौत को लेकर अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सोनाली की बहन के बाद अब उनके भाई ने कई आरोप लगाए हैं।

हिसार (हरियाणा). बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का सोमवार रात को गोवा में निधन हो गया। उनकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। उनके परिवार ने गोवा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि सोनाली को साजिश के तहत मारा गया है। इसी बीच उनके भाई ने भाई रिंकू ढाका ने कहा मेरी बहन की जान हार्ट अटैक से नहीं गई है। उनका रेप करने के बाद मर्डर किया गया है। 

पीए ने रेप के बाद बनाया अश्लील वीडियो
दरअसल, छोटे भाई रिंकू ने कहा-बहन सोनाली के PA सुधीर सांगवान और उसके दोस्त सुखविंदर पर सोनाली के खाने में नशीला पदार्थ देकर उससे रेप किया और इसके बाद वीडियो बनाकर बहन को ब्लैकमेल किया गया था। रिंकू ने इस तरह के कई गंभरी आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा-ये सब राजनीतिक साजिश के तहत हुआ है। रिंकू ने एक लिखित शिकायत गोवा पुलिस को देकर कार्रवाई करने की मांग की है। 

पीए सोनाली के फोन और  प्रॉपर्टी के कागज, एटीएम रखता था
भाई रिंकू ने कहा कि पीए सुधीर सांगवान ने सोनाली का कई बार रेप किया है। वह धमकी देता था कि अगर तुमने किसी को कुछ बताया तो मैं तुम्हारा फिल्मी और राजनीतिक करियर खत्म कर दूंगा। रेप वाले वीडियो वायरल कर दूंगा। जिसके बाद से उसने इतना दबाव बना दिया था कि सोनाली ने रिश्तेदारों और घरवालों से डर के कारण बातचीत करना कम कर दिया था। इतना ही नहीं सुधीर सोनाली के फोन, प्रॉपर्टी के कागज, एटीएम और घर की चाबियां अपने पास ही रखता था। 

गोवा के सीएम प्रमोद सांवत ने कही ये बात
वहीं गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने मीडिया से बात करते हुए सोनाली की मौत को लेकर कहा-सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े केस की जांच गोवा पुलिस गंभीरता और बारीकी से कर रही है।  गोवा के DGP इस केस की मॉनिटिरंग कर रहे हैं। उनकी देखरेख में यह पड़ताल हो रही है। मौत की वजह हार्ट अटैक है या कोई और वजह सब क्लियर हो जाएगा।

बहन ने भी सोनाली की मौत को बताया साजिश
एक दिन पहले सोनाली की बहन रुपा ने भी उनकी मौत को साजिश बताया है। उन्होंने कहा-सोनाली ने मौत से कुछ देर पहले यानि सोमवार सुबह मां से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने मां से कहा था कि मुझे यहां खाने में कुछ गड़बड़ लग रही है। ऐसा लगता है कि कोई मेरे लिए साजिश रच रहा है। उन्होंने मां से बात करते हुए कहा था कि उनको कुछ सही नहीं लग रहा है, शरीर भी ठीक नहीं है, जैसे कोई कुछ कर रहा हो।

रेस्टोरेंट में आया था सोनाली फोगाट को हार्ट अटैक
बता दें कि सोनाली कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप गई हुई थीं। सोनाली ने गोवा जाने की वजह बताई थी कि वह शूटिंग के लिए गोवा जा रही हैं।  27 अगस्त को लौटकर आ जाएंगी। इसी बीच सोमवार को सोनाली अंजुना में 'Curlies' रेस्टोरेंट में थीं, इसी दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

बिग बॉस : पति को याद कर फूट-फूटकर रोई सोनाली फोगाट, 4 साल पहले संदिग्ध हालत में मृत मिले थे उनके पति

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Faridabad Weather Today: फरीदाबाद में धूप के बीच हल्की धुंध बढ़ाएगी ठंड? जानिए मौसम का ताजा हाल
Gurgaon Weather: सुबह कोहरा, रात में सिहरन, जानिए आज कैसा रहेगा गुरुग्राम का मौसम