सोनाली फोगाट ने मौत से पहले मां को किया था फोन, बताया था कोई साजिश रच रहा...यहां बहुत गड़बड़ है!

Published : Aug 23, 2022, 05:32 PM ISTUpdated : Aug 23, 2022, 05:42 PM IST
 सोनाली फोगाट ने मौत से पहले मां को किया था फोन, बताया था कोई साजिश रच रहा...यहां बहुत गड़बड़ है!

सार

हिसार जिले से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया। लेकिन उनकी मौत पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। खासकर उनकी बहन और मां ने इसे सामान्य मौत नहीं मानते हुए इसे साजिश बताया है।


हिसार (हरियाणा). भारतीय  जनता पार्टी की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट अब इस दुनया में नहीं रहीं। सोमवार रात को गोवा में उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। लेकिन उनकी मौत को लेकर अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। सोनाली की बहन रूपेश ने बताया है कि कोई उनकी हत्या करने की साजिश रच रहा था। इतना ही नहीं सोनाली ने खुद खाने में कुछ गड़बड़ी होने की बात मां को फोन कर बताई थी।

मौत से कुछ देर पहले सोनाली ने मां से की थी बात
मंगलवार सुबह गोवा पुलिस ने बताया कि 42 साल की सोनाली की मौत हार्ट अटैक के आ जाने से हुई है। लेकिन उनका परिवार इस बात को मानने से तैयार नहीं है। बहन और मां ने यह डेथ सामान्य नहीं मानते हुए इसे साजिश करार दिया है। बहन रूपेश का कहना है कि है सोनाली ने मौत से कुछ देर पहले यानि सोमवार सुबह मां से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने मां से कहा था कि मुझे यहां खाने में कुछ गड़बड़ लग रही है। ऐसा लगता है कि कोई मेरे लिए साजिश रच रहा है। कुछ अजीब सा लग रहा है।

बहन और जेठानी ने उठा मौत पर सवाल
सोनाली की मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रही हैं। हालांकि सच्चाई क्या है इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। बहन रूपेश का कहना है कि दो दिन पहले तक वह पूर्ण रूप से ठीक थीं। उन्होंने मां से बात करते हुए कहा था कि उनको कुछ सही नहीं लग रहा है, शरीर भी ठीक नहीं है, जैसे कोई कुछ कर रहा हो। खुद सोनाली ने साजिश की बात मां को बताई थी। इस बीच सुबह पता चला की दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। उनकी जेठानी मनोज फोगाट ने बताया कि सोनाली गोवा के बाद मुंबई किसी  काम से जाने वाली थीं। मेरी उनसे परसो ही मुलाकात हुई थी। 

रेस्टोरेंट में आया था सोनाली फोगाट को हार्ट अटैक
बता दें कि सोनाली कुछ दिन पहले अपने दोस्तों के साथ गोवा ट्रिप गई हुई थीं। सोनाली ने गोवा जाने की वजह बताई थी कि वह शूटिंग के लिए गोवा जा रही हैं।  27 अगस्त को लौटकर आ जाएंगी। इसी बीच सोमवार को सोनाली अंजुना में 'Curlies' रेस्टोरेंट में थीं, इसी दौरान उन्हें बेचैनी की शिकायत हुई और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें उत्तरी गोवा जिले के अंजुना के सेंट एंथोनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

बिग बॉस : पति को याद कर फूट-फूटकर रोई सोनाली फोगाट, 4 साल पहले संदिग्ध हालत में मृत मिले थे उनके पति

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon Weather Today: रातें ठंडी, दिन सुहावना-गुड़गांव का बदला-बदला मौसम क्यों?
6 हजार साल पुराना भारत का शहर, अब सरकार बनाएगी राखीगढ़ी को ग्लोबल हेरिटेज