गठबंधन में देरी के बीच भाजपा ने महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

Published : Sep 27, 2019, 03:26 PM IST
गठबंधन में देरी के बीच भाजपा ने महाराष्ट्र की सभी सीटों पर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

सार

सत्तारूढ भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में हो रही देरी के बीच सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में विचार-विमर्श किया।

मुंबई.  सत्तारूढ भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना के साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में हो रही देरी के बीच सभी 288 निर्वाचन क्षेत्रों में अपनी तैयारियों की समीक्षा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र भाजपा नेताओं ने चुनाव की तैयारियों को लेकर सत्तारूढ़ पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के साथ बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में विचार-विमर्श किया।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद थे। सूत्रों ने कहा, ‘‘बैठक में 21 अक्टूबर के चुनाव की तैयारियों और सभी 288 विधानसभा सीटों की समीक्षा की गई।’’

राज्य में सीटों के बंटवारों को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच आम सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि भाजपा ने शिवसेना को अधिकतम 120 सीटें देने का प्रस्ताव रखा है। दूसरी ओर, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी की मांग है कि सीटों का बराबर बंटवारा किया जाए और दोनों दल ढाई-ढाई साल तक मुख्यमंत्री पद संभाले।
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Panchkula School Attack WATCH: बच्ची को घसीटा, सिर पटका, फिर गमले से पीटा! CCTV में कैद खौफनाक हरकत
Gurugram Uber Case: ₹625 की राइड के मांगे ₹1,479! मना किया तो महिला टेकी को कैब में किया लॉक,फिर...?