बड़ी खबर: हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर हुए होम क्वारंटाइन, उन्होंने खुद ट्वीट कर बताई इसकी वजह

Published : Aug 20, 2020, 08:43 PM IST
बड़ी खबर: हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर हुए होम क्वारंटाइन, उन्होंने खुद ट्वीट कर बताई इसकी वजह

सार

हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होम क्वारंटाइन हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। हालांकि उनकी पहली कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

पानीपत. हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होम क्वारंटाइन हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। हालांकि उनकी पहली कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

 3 दिन के लिए होम क्वारंटीन हुए सीएम
सीएम खट्टर गुरूवार शाम 7:30 पर अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर कहा-प्रदेश वासियों मैं पिछले दिनों में कई ऐसे लोगों के संपर्क में आया हूं, जिनमें कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, मैंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया है, जो नेगेटिव आया है लेकिन एहतियात के तौर पर मैं अपने आपको 3 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर रहा हूं। 

कोरोना संक्रमित 50 हजार के पार
बता दें कि हरियाणा में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार को पार कर गया है। पिछले 24 घंटों में 1000 नए संक्रमित मरीज सामने आए। हालांकि इसी दिन 737 लोग ठीक होकर घर लौट गए। इस तरह अब तक 42700 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट