क्या सियासी पिच पर डेब्यू करने जा रहे कपिल देव, अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के जानिए मायने

Published : May 22, 2022, 01:45 PM ISTUpdated : May 22, 2022, 02:04 PM IST
क्या सियासी पिच पर डेब्यू करने जा रहे कपिल देव, अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के जानिए मायने

सार

कई खिलाड़ियों खेल के मैदान से सियासत के रण तक का सफर तय किया है। इसमें अब एक नाम और जुड़ सकता है। कपिल देव से पहले नवाब मंसूर अली खान पटौदी, नवजोत सिंह सिद्धू, मनोज प्रभाकर, विनोद कांबली, चेतन चौहान जैसे खिलाड़ी इस फेहरिस्त में शामिल है। हालिया नाम हरभजन सिंह का भी है।  

चंडीगढ़ : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) जल्द ही सियासी पारी की शुरुआत करते दिखाई दे सकते हैं। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ मुलाकात की उनकी एक फोटो सामने आई है। जिससे बाद से ही सियासी हलचल बढ़ गई है। कयास लगाे जा रहे हैं कि 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने जा रही आप की रैली में वो नई पारी शुरू कर सकते हैं। इस रैली में पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी शामिल होंगे।

बड़े चेहरे की तलाश होगी खत्म
सियासी गलियारों में इस मुलाकात की चर्चा ज्यादा है। कहा जा रहा है कि अगर कपिल देव आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेते हैं तो हरियाणा में किसी बड़े चेहरे की तलाश कर रही आप (AAP) की यह खोज खत्म हो जाएगी। उसे एक बड़ा फेस मिल जाएगा। चूंकि राज्य में साल 2024 में चुनाव है, इसलिए आप पहले से ही तैयारियों में जुटी हुई है। पंजाब चुनाव में जीत के बाद पार्टी का पूरा फोकस पड़ोसी राज्य हरियाणा पर है। बता दें कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का यह गृह राज्य है। वो यहां के सिवानी मंडी से आते हैं।

पंचकूला से मैदान में उतर सकते हैं कपिल देव
अगर कपिल देव आम आदमी पार्टी की तरफ से सियासत में डेब्यू  करते हैं तो यह भी  कहा जा रहा है कि उन्हें पार्टी पंचकूला विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। कपिल देव राजधानी चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। उनका जन्म भी यहीं हुआ था और यहीं के डीएवी स्कूल में उनकी स्कूलिंग हुई। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने हरियाणा की तरफ से खेला है और कई बार शानदार पारियों के बलबूते अपनी टीम को मैच जितवाया है।

हरियाणा के ये खिलाड़ी सियासत में
बता दें कि कपिल देव के अलावा ओलंपिक मेडल विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह (Vijender Singh) भी अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुके हैं। पंजाब में पार्टी पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को राज्यसभा भेज चुकी है। हरियाणा की सियासत में कई खिलाड़ी मंझे पॉलिटिशियन की तरह काम कर रहे हैं। इनमें खेलमंत्री के तौर पर सेवाएं दे रहे संदीप सिंह सबसे ऊपर हैं। संदीप सिंह हॉकी खिलाड़ी रह चुके हैं। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट और ओलिंपिक मेडल विजेता रेसलर योगेश्वर दत्त भी बीजेपी में हैं।

इसे भी पढ़ें-तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में गजब का ड्रामा, पिता बोले-पगड़ी तक नहीं पहनने दिया

इसे भी पढ़ें-भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी उदयभान को हरियाणा कांग्रेस की कमान, पंजाब-हिमाचल वाला फॉर्मूला यहां भी लागू

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच