हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर, जारी, राजस्थान के इस शहर में 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

Published : Dec 25, 2019, 02:20 PM IST
हरियाणा और पंजाब में ठंड का कहर,  जारी, राजस्थान के इस शहर में 2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा तापमान

सार

मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है  

चंडीगढ़: हरियाणा और पंजाब में शीतलहर का प्रकोप जारी है। नारनौल में बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले दो दिनों तक ठंड का कहर जारी रहने का अनुमान है।

हरियाणा का नारनौल सामान्य के मुकाबले दो डिग्री तक अधिक ठंडा रहा। हिसार में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा में करनाल (छह डिग्री से.), रोहतक (पांच डिग्री से.), भिवानी (5.7 डिग्री से.), सिरसा (6.1 डिग्री से.) और अंबाला (5.5 डिग्री से.) समेत कई अन्य स्थानों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान 

पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा। वहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री से. दर्ज किया गया। लुधियाना (5.5 डिग्री से.), पटियाला (5.8 डिग्री से.), बठिंडा (5.9 डिग्री से.), हलवारा (5.8 डिग्री से.), आदमपुर (7.2 डिग्री से.) और अमृतसर (6.5 डिग्री से.) में भी रात को बहुत ठंड रही।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री से. दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर स्थानों पर सुबह के समय कोहरा छाया रहा। अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ समेत दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों में एक सप्ताह से दिन का तापमान भी सामान्य से छह से नौ डिग्री कम रह रहा है और यह 11 से 14 डिग्री से. के बीच दर्ज किया जा रहा है।

यहां के एक बुजुर्ग निवासी बलदेव सिंह ने बताया, ''यहां इन दिनों बहुत ठंड पड़ रही है क्योंकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान तेजी से गिर रहे हैं। मैंने पिछले कुछ वर्षों में इतनी ठंड नहीं देखी। कोहरे से स्थिति और खराब हो गई है।''

सीकर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस 

मंगलवार की रात सीकर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बीती रात राज्य के पिलानी में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.5 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर 5.4 डिग्री सेल्सियस और गंगानगर में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बीकानेर में रात का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 7.1 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 9.5 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस और डबोक में 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार, राज्य में सर्दी का दौर आने वाले कुछ दिनों में भी जारी रहेगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurugram Weather Today: गुरुग्राम में 15 जनवरी को कैसी रहेगी ठिठुरन, जानें आज का मौसम अपडेट
Gurugram Weather Today: गुरुग्राम में मकर संक्रांति पर मौसम कैसा रहेगा? ठंड ज्यादा लगेगी या कम