मलेशिया से छुट्टियां मनाकर लौटी महिला के भारत पहुंचते ही उड़े होश, बोली गलती कर ली विदेश जाकर

Published : Mar 17, 2020, 08:00 PM ISTUpdated : Mar 17, 2020, 08:03 PM IST
मलेशिया से छुट्टियां मनाकर लौटी महिला के भारत पहुंचते ही उड़े होश, बोली गलती कर ली विदेश जाकर

सार

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला हरियाणा में आया है। जहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। वह   मलेशिया और इंडोनेशिया घूमकर लौटी है।


गुरुग्राम (हरियाणा). कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। वहीं भारत में भी इससे संकम्रित लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ताजा मामला हरियाणा में आया है। जहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। वह   मलेशिया और इंडोनेशिया घूमकर लौटी है।

मलेशिया और इंडोनेशिया घूमने गई थी महिला
दरअसल, यह महिला 4 मार्च को भारत लौटी है। वह एक निजी कंपनी जॉब करती है। बताया गया कि वह अपने निजी काम से ही मलेशिया और इंडोनेशिया गई थी। जब 12 मार्च को उसके सेंपल जांच के लिए दिए गए तो उसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा डॉक्टरों ने युवती के परिजनों के सेंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। वहीं महिला डॉक्टरों से कहा-मुझे क्या पता था कि मेरी यह विदेश यात्रा मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती होगी।

 3 हजारो लोगों को रखा गया है ऑब्जर्वेशन में
बता दें कि हरियाणा के अस्पतालों में विदेशों के करीब 14 लोग भर्ती हैं। जिनमें कोरोना के लक्षण मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के करीब 3 हजारो लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जिसमें करीब 66 लोगों के सेंपल जाच के लिए भेजे गए हैं। जिसमें अभी तक करीब 54 निगेटिव आए हैं। हालांकि अभी 11 लोगों की जांच आना है।

स्कूलों-कॉलेज और सिनेमा, नाइट क्लब सब बंद
हरियाणा सरकार ने राज्य में होने वाले भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। वहीं सरकारी व निजी स्कूलों-कॉलेजों की 31 मार्च तक छुट्टी कर दी  गई है। इसके अलावा प्रदेश के सभी सिनेमा हॉल, क्लब, नाइट क्लब, और जिम को बंद करने के आदेश दे दिए हैं।
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी
Inspiring Story: सरपंच बनने के लिए 63 की उम्र में 10वीं पास, दादी ने कर दिया कमाल!