भारत में यहां एक दिन में सामने आए कोरोना के 500 से ज्यादा संदिग्ध मरीज, 3 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

Published : Mar 19, 2020, 08:29 PM ISTUpdated : Mar 19, 2020, 08:36 PM IST
भारत में यहां एक दिन में सामने आए कोरोना के 500 से ज्यादा संदिग्ध मरीज, 3 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा

सार

कोरोना का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। रोज इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बीच हरियाणा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दिन में 500  से ज्यादा  नए कोरोना वायरस  के मरीज सामने आए हैं।

पानीपत (हरियाणा). कोरोना का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है। रोज इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी बीच हरियाणा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक दिन में 500  से ज्यादा  नए कोरोना वायरस  के मरीज सामने आए हैं।

 3000 से ज्यादा हुए  संदिग्ध मरीज
हरियाणा में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर करीब बुधवार को 3000 से ज्यादा हो गई है।  यह जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग ने दी। जहां मगलावार तक 2529 कोरोना के संदिग्ध मिले थे। वहीं बुधवार को 1 दिन में ही 512 नए मामले सामने आए।

 3 हजारो लोगों को रखा गया है ऑब्जर्वेशन में
बता दें कि हरियाणा के अस्पतालों में विदेशों के करीब 14 लोग भर्ती हैं। जिनमें कोरोना के लक्षण मिले हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के करीब 3 हजारो लोगों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। जिसमें करीब 66 लोगों के सेंपल जाच के लिए भेजे गए हैं। जिसमें अभी तक करीब 54 निगेटिव आए हैं।

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 178 और हरियाणा में 17
अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 178 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 45 हो गया है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 2, दिल्ली में 10, हरियाणा में 17, कर्नाटक में 14 ,केरल में 27, पंजाब में 2, राजस्थान में 7, तमिलनाडु में एक, तेलंगाना में 13, जम्मू-कश्मीर में 1, लद्दाख में 8, उत्तर प्रदेश में 17, उत्तराखंड में एक, ओडिशा में एक और पश्चिम बंगाल में एक केस सामने आए हैं। 

स्कूलों-कॉलेज और सिनेमा, नाइट क्लब सब बंद
हरियाणा सरकार ने राज्य में होने वाले भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। वहीं सरकारी व निजी स्कूलों-कॉलेजों की 31 मार्च तक छुट्टी कर दी  गई है। इसके अलावा प्रदेश के सभी सिनेमा हॉल, क्लब, नाइट क्लब, और जिम को बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 9 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट
Weather Update 8 August 2026: दिल्ली-NCR से राजस्थान तक बारिश-तूफान का असर, जानें आपके शहर का हाल