मंगेतर के साथ PM मोदी को शादी का कार्ड देने पहुंची 'दंगल गर्ल', शादी में शामिल हो सकते हैं कई दिग्गज

Published : Nov 20, 2019, 07:26 PM ISTUpdated : Nov 20, 2019, 07:33 PM IST
मंगेतर के साथ PM मोदी को शादी का कार्ड देने पहुंची 'दंगल गर्ल', शादी में शामिल हो सकते हैं कई दिग्गज

सार

पहलवान बबीता फोगाट अपनी शादी का इनविटेशन आमिर खान, सनी देओल समेत कई हस्तियों को दिया है। बताया जा रह है कि उनकी शादी में राजनेता से लेकर खेल जगत और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

दादरी (हरियाणा). दंगल गर्ल और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट अपनी  शादी का कार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देने पहुंची। इस मौके पर उनके साथ मंगेतर भी मौजूद थे। बता दें कि 1 दिसंबर को वह विवेक सुहाग के साथ शादी के सात फेरे लेंगी। वहीं 2 दिसंबर को दिल्ली में उनका रिसेप्शन होगा।

शादी में शामिल हो सकते हैं कई दिग्गज
पहलवान बबीता फोगाट ने अपनी शादी का इनविटेशन आमिर खान, सनी देओल समेत कई अन्य बॉलीवुड और खेल हस्तियों को दिया है। बताया जा रह है कि उनकी शादी में राजनेता से लेकर दूसरे क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां भी शामिल हो सकती हैं।

बिना दहेज की होगी ये शादी
यह शादी बिना दहेज की होगी। जिसका समारोह चरखी दादरी में बबीता के पैतृक गांव बलाली में होगा, जहां शादी की सारी रस्में निभाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, मेहमानों को देखते हुए हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया जाएगा। जिसमें खीर-चूरमा, हलवा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन परोसे जाएंगे। 

कौन हैं बबीता का मंगेतर
बबीता का मंगेतर विवेक सुहाग मूल रूप से झज्जर के गांव मातनहेल के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2018 में उन्होंने भारत केसरी पुरस्कार जीता था। बबीता और विवेक की 18 मई को सगाई हुई थी। 

नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ा था बबीता ने
बबीता फोगाट ने हरियाणा पुलिस में एसआई की नौकरी छोड़कर अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में दादरी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। भाजपा ने उन्हें टिकट देकर चुनाव में उतारा था। वे चुनाव हार गई थी। 

6 साल की उम्र में शुरु कर दी थी कुश्ती की प्रैक्टिस 
बबीता की स्कूली पढ़ाई रोहतक से हुई है। मात्र छह साल की उम्र में इन्होंने बहन गीता फोगट के साथ कुश्ती की प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। पिता महावीर फोगट कर्णम मलेश्वरी से प्रभावित थे और चाहते थे कि उनकी बेटियां भी खेलों में देश का नाम रोशन करें। 
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

15 दिनों में 12 मौतें, हरियाणा के इस गांव में फैली रहस्यमयी बीमारी से दहशत
Gurugram Mausam Update: सर्दी जा रही या अभी बाकी है असर? जानें आज कैसा रहेगा गुरुग्राम मौसम का मिजाज