डम्पर की टक्कर से उछलकर दूर जा गिरे बच्चे, लेकिन मां-बाप बाइक से नहीं उतर पाए

Published : Dec 09, 2019, 10:26 AM ISTUpdated : Dec 09, 2019, 10:28 AM IST
डम्पर की टक्कर से उछलकर दूर जा गिरे बच्चे, लेकिन मां-बाप बाइक से नहीं उतर पाए

सार

दिल दहलाने वाला यह एक्सीडेंट यमुनानगर के साढौरा में रविवार को हुआ। दम्पती मंदिर से लौट रहे थे। बाइक पर उनके दो मासूम बच्चे भी थे, जो टक्कर के बाद दूर उछलकर जा गिरे। इससे उनकी जान बच गई।

यमुनानगर, हरियाणा. ओवरलोड डम्पर एक परिवार के लिए काल बन गया। रविवार सुबह कोटला मार्ग पर इस्माइलपुर गांव में बाइक सवार दम्पती को डम्पर ने पीछे से टक्कर मारकर कुचल दिया। हादसे के वक्त बाइक पर उनके दोनों बच्चे भी थे। वे टक्कर से दूर उछलकर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई। दम्पती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट नदी के पुल पर हुआ। डम्पर रेत भर जा रहा था। दम्पती मारकंडा नदी पर माथा टेक कर घर लौट रहा था।

पुलिस के मुताबिक, पिपलीवाला गांव के रहने वाले 35 वर्षीय शिवकुमार अपनी पत्नी 32 वर्षीय शिक्षा देवी और बेटा-बेटी के साथ मारकंडा नदी पर माथा टेकने गए थे। डम्पर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद दम्पती डम्पर के टायरों में फंसकर घिसटते चले गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद डम्पर चालक मौका देखकर भाग निकला। घटना की जानकारी लगते ही शिवकुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश