राम रहीम फिर 21 दिन बाद जाएगा जेल: चारों तरफ पुलिस बल तैनात, आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी

Published : Feb 27, 2022, 10:16 AM IST
राम रहीम फिर 21 दिन बाद जाएगा जेल: चारों तरफ पुलिस बल तैनात, आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी

सार

सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। लेकिन अब उसकी  फरलो खत्म हो रही है और उनको सोमवार को जेल में सरेंडर करना होगा। हालांकि हरियाणा में उसकी फरलों को बढ़ाने को लेकर सियासत का बाजार गर्म है। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। व

चंडीगढ़. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और 2 हत्याओं और साध्वियों से दुष्कर्म मामले में सजा काट रहा गुरमीत राम रहीम की आज की फरलो आज समाप्त हो जाएगी। यानि वह फिर से सुनारिया जेल वापस पहुंच जाएगा। इसके लेकर हरियाणा पुलिस ने जेल की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही आसपास के इलाके में घेराबंदी भी कर दी गई है। बता दें कि वह पिछले 21 दिन की फरलों पर बाहर आया हुआ था।

हरियाणा में राम रहीम को लेकर सियासत गर्म
दरअसल, सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। लेकिन अब उसकी  फरलो खत्म हो रही है और उनको सोमवार को जेल में सरेंडर करना होगा। हालांकि हरियाणा में उसकी फरलों को बढ़ाने को लेकर सियासत का बाजार गर्म है। लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं रोहतक एसपी उदय सिंह मीना ने पुलिस को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वह अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं। 

यह भी पढ़ें-डेरा प्रमुख की फरलो मामले में सुनवाई खत्म: हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, दो दिन और जेल से बाहर है राम रहीम

फरलो का फैसला हाईकोर्ट ने रखा सुरक्षित,
बत दें कि फरवरी को राम रहीम की फरलो को बढ़ाए जाने को लेकर चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला अपने पास सुरक्षित रख लिया है। सुनवाई में हरियाणा सरकार और याची पक्ष की दलीलें सुनने और फरलो रिकॉर्ड देखने के बाद बैंच ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। जस्टिस राज मोहन सिंह की बैंच में केस की सुनवाई हुई। अब कभी भी इस मामले में फैसला सुनाया जा सकता है। 

पंजाब चुनाव में लगे आरोप
पंजाब के विधानसभा चुनाव (Punjab Chunav 2022) में राम रहीम की फरलो एक बड़ा मुद्​दा बना रहा। आरोप यह लगाए गए कि डेरा समर्थकों की वोट हासिल करने के लिए गुरमीत को फरलो दी गई है। पंजाब के प्रमुख विपक्षी दल भी इसे लेकर खासे मुखर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार के इस फैसले पर रोष भी व्यक्त किया। लेकिन इस तरह के आरोपों से हरियाणा सरकार ने इनकार किया है।

 इसे भी पढ़ें-हत्यारा नहीं हत्या की साजिश में शामिल था गुरमीत राम रहीम, जानिए हरियाणा सरकार ने कोर्ट में क्या रखी दलील

राजनीतिक लाभ लेने के लिए फरलो दी गई
पंजाब के समाना से निर्दलीय उम्मीदवार परमजीत सिंह सोहाली ने हाइकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए हरियाणा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। याची ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राम रहीम को राजनीतिक लाभ लेने के लिए फरलो दी गई है। राम रहीम का पंजाब की कई सीटों पर गहरा प्रभाव है और ऐसे में उसकी फरलो से पंजाब में शांति भंग हो सकती है।

2 हत्याओं और साध्वियों से दुष्कर्म मामले में काट रहा सजा
गौरतलब है कि 2 हत्याओं और साध्वियों से दुष्कर्म मामले में डेरा प्रमुख सजा काट रहा है। सीबीआई की विशेष कोर्ट ने साध्वियों से दुष्कर्म के मामले में 2017 में सजा सुनाई थी। तभी से वह जेल में बंद थे। इसके बाद उसे पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में भी सजा सुनाई गई थी। अब फिर से 27 को फरलो पूरी होने के बाद उसे दोबारा जेल में डाल दिया जाएगा।  

इसे भी पढ़ें-पंजाब चुनाव: राम रहीम की फरलो पर हाइकोर्ट ने हरियाणा सरकार से जवाब मांगा, अब 21 फरवरी को सुनवाई होगी

इसे भी पढ़ें-राम रहीम की राजदार थी हनीप्रीत, डेरे में चलता था सिक्का, लेकिन जेल से आने के बाद बाबा ने क्यों बनाई दूरी?

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच