नौकरी के नाम पर लोगों को ठगते थे, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ तो सामने आया ये सब

Published : Dec 05, 2019, 12:30 PM IST
नौकरी के नाम पर लोगों को ठगते थे, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ तो सामने आया ये सब

सार

हरियाणा के गुड़गांव में पुलिस ने बेरोजगार युवकों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें कथित रूप से ठगने वाले एक फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड़ किया और 14 लोगों को गिरफ्तार किया  

गुड़गांव: हरियाणा के गुड़गांव में पुलिस ने बेरोजगार युवकों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें कथित रूप से ठगने वाले एक फर्जी कॉलसेंटर का भंडाफोड़ किया और 14 लोगों को गिरफ्तार किया।

गुड़गांव पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकन ने बताया कि साइबर शाखा की एक टीम ने मंगलवार को सोहना में स्पाजेडे टावर में कॉलसेंटर अंसादिवि इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा और वहां से दो लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, दस सिमकार्ड एवं 1,50,000 रूपये नकद बरामद किये।

उन्होंने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब 15 जुलाई को राहुल कौशिक नामक व्यक्ति ने इस फर्जी कॉलसेंटर के खिलाफ शिकायत करायी उसे आरोपियों ने चूना लगाया था। बोकन के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ऑनलाइन जॉब पोर्टल से बेराजगार युवकों के बारे में जानकारियां जुटाते थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

तीन बेटियों को बनाया कामयाब, लेकिन आखिरी वक्त में पिता के साथ जो हुआ, उसे जानकर भर आएंगी आंखें
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल