गाड़ी का पीछा कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ता को गौ तस्करों ने गोली मारी

Published : Oct 10, 2019, 10:38 AM IST
गाड़ी का पीछा कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ता को गौ तस्करों ने गोली मारी

सार

 हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गौतस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गौतस्करों के पिकअप का पीछा कर रहे गौरक्षकों पर फायरिंग कर दी गई। इसमें एक बजरंग दल कार्यकर्ता घायल हो गया।

गुरुग्राम. राजधानी से दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में गौ तस्करों ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता को गोली मार दी। गौर रक्षक एक गायों से भरी एक पिकअप का पीछा कर रहे थे। हालांकि बाद में पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया। चूंकि 21 अक्टूबर को हरियाणा में इलेक्शन होने है, लिहाजा इस मामले से राजनीति गर्मान की आशंका है। घायल गौरक्षक को मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना सेक्टर-10 में हुई। घायल बजंरग दल कार्यकर्ता हरियाणा में गौ तस्करों के खिलाफ गठित गौ टॉस्क फोर्स का सदस्य है। 

20 मिनट से कर रहा था पीछा
घायल बजरंग दल कार्यकर्ता अपने साथियों के साथ करीब 20 मिनट से एक पिकअप का पीछा कर रहा था। इसमें गायें भरी हुई थीं। गौ तस्करों ने दो-तीन बार उसे लौट जाने की धमकी दी। इसके बाद गोली मार दी। उल्लेखनीय है कि इसी जुलाई में पलवल में एक गौरक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक गोपाल बाइक से गौतस्करों का पीछा कर रहा था।


इधर नशा तस्करों से झड़प...
उधर, सिरसा जिले के देसू जोधा गांव में पंजाब पुलिस और गांववालों के बीच झड़प की खबर है। पंजाब पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने आई थी। झड़प इतनी बढ़ी कि फायरिंग की नौबत आ गई। इस फायरिंग में  एक गांववाले की मौत हो गई। वहीं चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2026 में मौज ही मौज, 124 दिन बंद रहेंगे दफ्तर, 11 बार मिलेगा लंबा वीकेंड
दिल्ली-NCR में स्कूल बंद: AQI गंभीर, अगले आदेश तक ऑनलाइन क्लास-जानें अन्य शहरों का हाल