पार्टी में मुलाकात और कर ली लव मौरिज, अब इस हाल में मिली बॉडी कि पिता भी ना पहचान सका


दिल्ली के रहने वाली 20 साल की नैंसी शर्मा ने घरवालों को छोड़कर 9 महीने पहले लव मैरिज की थी। लेकिन अब उसकी पुलिस को लाश मिली है। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप पति पर लगाया है। उनका कहना है कि  शादी के बाद से ही वह मेरी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा था। उसने और उसके घरवालों ने मिलकर ये हत्या की है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 27, 2019 10:56 AM IST / Updated: Nov 27 2019, 04:38 PM IST

पानीपत (हरियाणा), कभी कोई लड़की सपने में भी नहीं सोच सकती है कि उसने जिस लड़के से घरवालों के खिलाफ जाकर लव मौरिज की है। वही एक दिन उसको मौत के घाट उतार देगा। लेकिन ऐसा सच साबित हुआ है देश की राजधानी दिल्ली में, जहां 9 महीने पहले शादी करने वाली युवती की हत्या हो गई है। लड़की के पिता ने पति पर बेटी को मारने का आरोप लगाया है।

15 दिन से ससुराल से गायब थे नैंसी
दरअसल, पानीपत पुलिस को बुधवार के दिन ददलाना गांव में एक युवती की अधजली डेडबॉडी मिली। जिसकी पहचान दिल्ली की रहने वाली नैंसी शर्मा के रुप में हुई जो पिछले 15 दिन से ससुराल से गायब थी। शव का  पोस्टमॉर्टम करवाकर पानीपत पुलिस ने दिल्ली पुलिस सौंप दिया है। 

शादी से पहले युवक ने रखी थी ये शर्त
नैंसी के पिता संजय शर्मा ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की एक पार्टी के दौरान साहिल चोपड़ा से मुलाकात हुई थी। लड़के ने धीरे-धीरे उसको अपने जाल में फंसा लिया। फिर नैंसी ने उससे शादी करने का फैसला कर लिया। लेकन साहिल ने उससे कहा-पहले तुम अपने घरवालों को छोड़ तो तभी हम शादी करेंगे। इस तरह नैंसी इसी साल जनवरी में घर से गायब हो गई। फिर दो महीने बाद 7 मार्च को दोनों ने शादी भी कर ली। 24 मार्च को बेटी ने मुझे अपनी शादी की फोटो भी भेजी। 

सहेली को बताई थी अपनी दुखभरी कहानी
मृतका के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा-मेरी बेटी को साहिल और उसके घरवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। वो आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे। क्योंकि यह बात नैंसी ने अपनी एक सहेली को बताई थी। फिर उसकी दोस्त ने ये सब मुझको बताया। जब मैंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मैं साहिल के घर गया तो ससुरालवाले कह देते थे वो फ्रांस गई है, कुछ दिन बाद वापस आएगी। हालांकि पुलिस ने मृतका के पति और उसके एक दोस्त व मामा को हिरासत में ले लिया है।

Share this article
click me!