आखिर कैसे एयरहोस्टेस सुसाइड केस से सुर्खियों में रहे हरियाणा नेता कांडा, कई लड़कियों से रहे अफेयर्स

अंकिता कांडा के गोवा स्थित कैसिनो में डांसर थी। साल 2009 में अंकिता प्रेग्नेंट हुई तो ये केस जमकर सुर्खियों में रहा। ऐसे में कहा जाता है कि कांडा अपने नाजायज बच्चे को अपनाने से इनकार कर चुका था। कुछ टाइम बाद यह केस भी नए पन्नों के नीचे दब गया। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 17, 2019 5:47 AM IST / Updated: Oct 19 2019, 11:20 AM IST

चंडीगढ़. हरियाणा की राजनीति में गोपाल कांडा एक बड़ा सनसनीखेज नाम है। करोड़पति कांडा की लाइफ और राजनीतिक करियर हमेशा सुर्खियों में रहा है। एक आम इंसान से राज्य गृहमंत्री बनना और उसके बाद जेल की सलाखों में खोई साख के साथ जीना, कांडा की जिंदगी के ऐसे सैकड़ों दिलचस्प किस्से हैं। वह एक जूता व्यापारी था और देखते ही देखते नेतागिरी और दलाली ने उसे समूचे हरियाणा का शेर बना दिया।

कांडा की लाइफ में राजनीति ही नहीं बल्कि रंगीनी भी काफी चर्चा में रही है। लड़कियों पर हद से ज्यादा मेहरबान रहने वाले कांडा के कई कांड देश भर में अखबारों और न्यूज चैनल की हेडलाइन बने थे। जिसके बाद ऐसे ही किसी यौन शोषण आरोपों में उसे जेल की भी हवा खानी पड़ी। हरियाणा विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आज हम गोपाल गोयल कांडा के विवादित मामलों को बताएंगे....

कांडा का पहला कांड

ये साल 2006 की बात है, गोपाल कांडा ने जूता फैक्ट्री चल जाने के बाद ब्लिडर्स के बिजनेस से जमकर पैसा कमाया और एमडीएलआर नाम की एयरलाइंस कंपनी शुरू की। इसी हवाई कंपनी में कांडा ने कई लड़कियों को नौकरियां दी थीं। जिसमें एक नाम गीतिका शर्मा का भी था। एयरहोस्टेस और केबिन क्रू की भर्ती के लिए गीतिका गुड़गांव में इंटरव्यू देने आई थी। उसी इंटरव्यू में कांडा पहली बार गीतिका से मिला और इंटरव्यू खत्म होते ही उसे ट्रेनी केबिन क्रू के पद पर रखा लिया। फिर छह महीने बाद जैसे ही गीतिका 18 साल की हुई उसे एयरहोस्टेस बना दिया। कांडा गीतिका पर न सिर्फ मेहरबान था बल्कि पूरी तरह फिदा था। उसके फेवर से गीतिका कंपनी में सक्सेज की सीढ़ियां चढ़ती चली गई।

गीतिका से शादी नहीं करना चहाता था कांडा

तीन साल के अंदर ही गीतिका ट्रेनी से कंपनी की डायरेक्टर तक बन गई। कांडा गीतिका को लाइफ पार्टनर बनाना चाहता था इसलिए वह उसे चार गुना सैलरी की जॉब दे चुका था। दोनों का अफेयर था और गीतिका चाहती थी कि कांडा उससे शादी करे। पर आशिक मिजाज कांडा बहुत सी महिलाओं के संबंध चाहता था। गीतिका कांडा पर शादी के लिए दवाब बनाने लगी लेकिन वह दूसरी महिलाओं के साथ अफेयर्स करता रहा। 

फिर अचानक एक दिन गीतिका ने कंपनी छोड़ दी और दुबई निकल गई। गीतिका के दुबई जाते ही कांडा बौखला गया और फोन और मैसेज पर गीतिका को टॉर्चर करने लगा। कांडा ने उसे दिल्ली वापस आने पर मजबूर करने लगा लेकिन गीतिका आगे बढ़ चुकी थी। दिल्ली आने के बाद भी कांडा ने गीतिका का पीछा नहीं छोड़ा, इसी वजह से उसका दम घुटने लगा और उस लड़की ने सुसाइड कर लिया। गीतिका ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने कांडा पर यौन शोषण, धोखा, धमकाना मौत के लिए उकसाना और हत्या की साजिश जैसे कई गंभीर आरोप लगाए। एक स्कूल में गीतिका का ट्रस्टी के तौर पर नाम दर्ज था उसी स्कूल की डायरेक्टर अरूणा चड्डा थी, गीतिका और अरूणा एक दूसरे को फूटी आंख नहीं देख पाती थीं। दोनों के बीच हमेशा झगड़ा रहा जिसके बाद गीतिका केस में अंकिता का नाम भी शामिल रहा है, गीतिका ने सुसाइड नोट में अंकिता को भी जिम्मेदार ठहाराया था और कांडा के साथ मिले हुए होने की बात कही। 

नाजायज रिश्ते से ऊब चुकी थी गीतिका

फिर आरोपी अरुणा चड्ढ़ा ने इसमें कई खुलासे किए, अरुणा चड्ढ़ा ने बताया था कि, गोपाल कांडा गीतिका शर्मा के साथ केवल शारीरिक संबंध रखना चाहता था, जबकि गीतिका उससे शादी के लिए जोर रही थी। वह गीतिका के अलावा और महिलाओं से भी संबंध बनाए रखना चाहता था इसलिए गीतिका इस नाजायज रिश्ते से ऊब चुकी थी। 

उस समय कांडा एक निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में था। ऐसे में इस केस के बाद कांडा की साख धूमिल होने लगी। मामले की जाच हुई, फिर कांडा ने गिरफ्तारी के लिए खुद ही सरेंडर कर दिया। इस केस में मोड़ तब आया जब गीतिका की मां ने भी बेटी की तरह सुसाइड करके मौत को गले लगा लिया। गीतिका की मां ने भी अपने सुसाइड नोट में कांडा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कांडा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। 

अरूणा चड्डा की फोटो


कांडा का दूसरा कांड 

कांडा की जिंदगी में यूं तो बहुत सारी लड़कियां रही हैं लेकिन दूसरा सबसे चर्चित नाम अंकिता सिंह का है। एक बार डांसर अंकिता सिंह मध्य प्रदेश के सतना की थी। साल 2005 में कांडा उससे मिला और उस पर फिदा हो गया। गीतिका ने भी अंकिता को कांडा के गुड़गांव स्थित फार्महाउस में देखा था। वो वहां एक परफॉरमेंस के लिए आई थी। अंकिता कांडा के गोवा स्थित कैसिनो में डांसर थी। साल 2009 में अंकिता प्रेग्नेंट हुई तो ये केस जमकर सुर्खियों में रहा। ऐसे में कहा जाता है कि कांडा अपने नाजायज बच्चे को अपनाने से इनकार कर चुका था। कुछ टाइम बाद यह केस भी नए पन्नों के नीचे दब गया। 

नुपूर मेहता भी रही शामिल

कांडा की लाइफ में फिल्म अभिनेत्री भी रहीं है जिसका नाम नुपुर मेहता था, नुपूर का नाम सबसे पहले आईपीएल मैच फिक्सिंग में आया था। इसके बाद नुपूर के कांडा के साथ अफेयर की भी चर्चा रही। कांडा ने नुपूर को एक फ्लैट और कार भी तोहफे में दी थी। कांडा की लड़कियों के साथ नजदीकियां ही उसका घर उजाड़ चुकी थीं। कांडा हमेशा अपनी कंपनियों में लड़कियों को सबसे आगे रखता था। कांडा की लाइफ में इन लड़कियों के नाम सुर्खियों में रहे जैसे अरुणा चड्ढा, नूपुर मेहता, अंकिता और गीतिका शर्मा। इन लड़कियों पर मेहरबान हो कांडा ने कम उम्र में ही इन्हें ऊंचे पर और हाई सैलरी और पैकेज दिए।

गोपाल कांडा की 48 कंपनियां थीं जिनमें बड़ी तादाद में ऊंचे ओहदों पर भी लड़कियां ही थीं। जिनमें कंपनी डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर और कंपनी सेक्रेटरी जैसी पोस्ट शामिल थीं। कांडा की कंपनी ऐ के जी इन्फ्राबिल्ड में गीतिका शर्मा को उप-निदेशक की पोस्ट दी गई थी जबकि अरुणा चड्ढा कंपनी की डायरेक्टर थी। चौंकाने वाली बात यह है कि गोपाल कांडा की पत्नी सरस कांडा को अपने पति गोपाल की हरकतों और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के बारे में सब पता था। एक स्टेटमेंट देते हुए कांडा की पत्नी ने कहा था कि गोपाल कांडा तो गीतिका को अपनी बेटी जैसा मानते थे, कांडा की पत्नी ने अपने पति का हर संभव सपोर्ट किया था। 

Share this article
click me!