मोस्ट वांटेड 'वसूली गर्ल', जिसने एक साल में कई लड़कों पर लगाए रेप के आरोप, शादी करती फिर दिखाती असली रंग

 गुरुग्राम के एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस 20 साल की युवती को गिरफ्तार किया है। जो ब्लैकमेलिंग कर वसूली करती थी। इस पूरे मामले में आरोपी लड़की का साथ उसकी मां और एक दोस्त भी था।

Asianet News Hindi | Published : Dec 30, 2021 8:32 AM IST

गुरुग्राम (हरियाणा). दिल्ली से सटे गुरुगाम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक मोस्ट वांटेड लड़की को गिरफ्तार किया है। जिसे वसूली गर्ल के नाम से जाना जाता है। हरियाणा से लेकर दिल्ली पुलिस को इस लड़की की पिछले कई दिन से तलाश थी। यह युवती इनती शातिर थी कि डेटिंग ऐप के जरिये लड़कों को अपने प्रेम के जाल में फंसाती थी। फिर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाकर उनको ब्लैकमेल करती थी। इतना ही नहीं वो 7 नौजवान युवकों के खिलाफ रेप का केस भी दर्ज करा चुकी है।

20 साल की लड़की की असलीयत जान पुलिस भी हैरान
दरअसल, गुरुग्राम के एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस 20 साल की युवती को गिरफ्तार किया है। जो ब्लैकमेलिंग कर वसूली करती थी। इस पूरे मामले में आरोपी लड़की का साथ उसकी मां और एक दोस्त भी था। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई और छापेमारी कर रही है।

Latest Videos

पहले शादी फिर दिखाया अपना असली रंग
गुरुग्राम पुलिस ने बताया कि इस मामले में पीड़ित एक युवक ने कुछ दिन पहले मामला दर्ज कराया था। युवक ने बताया कि बीते 20 अगस्त को वह लड़की उसे एक डेटिंग ऐप के जरिये मिली थी। उसके बाद उसने दोस्ती की और साथ में फिजिकल रिलेशन बनाए। इतना ही नहीं उसने शादी भी कर ली। फिर उसने अपना असली रंग दिखना शुरू कर दिया और  ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने शुरू कर दिए। इस तरह उसने लाखों रुपए वसूले।

लड़की ने कई थानों में दर्ज कराए झूठे रेप के मामले  
बता दें कि इस शातिर लड़की खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में एक नहीं कई मामले दर्ज हैं। आरोपी युवती साल भर में 7 युवकों के खिलाफ राजेंद्रा पार्क, न्यू कालोनी, थाना शहर, थाना सदर, सेक्टर 10, सिविल लाइन्स, डीएलएफ फेज- 1 और साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दुष्कर्म के मामले दर्ज करवा चुकी है। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो कई केस तो फर्जी निकले। फिलहाल लड़की से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही उसे कोर्ट में पेस किया जाएगा।


 

Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा
सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
इन 7 देशों ने चौतरफा दुश्मनों से घिरे दोस्त इजराइल का साथ बीच मझधार में छोड़ा । Israel Iran Conflict
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
हिजबुल्लाह-ईरान के सीने पर मौत का वार कर रहा इजराइल, क्या है इस देश का सुपर पावर