दबंग जेबकतरा, CM तक की जेब से उड़ा दिए थे 23 हजार रुपए, अब PM की रैली थी टार्गेट पर

Published : Oct 16, 2019, 11:07 AM IST
दबंग जेबकतरा, CM तक की जेब से  उड़ा दिए थे 23 हजार रुपए, अब PM की रैली थी टार्गेट पर

सार

कहते हैं कि क्रिमिनल कितना भी बड़ा है, वो पुलिस से दस फलांग दूर रहता है। लेकिन यह मोस्ट वांटेड नेताओं को टार्गेट बनाता था। वो भी तब, जब भारी भीड़ हो और पुलिस का सख्त पहरा।

कुरुक्षेत्र. हरियाणा पुलिस ने एक ऐसे मोस्ट वांटेड जेबकतरे को अरेस्ट किया है, जिसने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री तक को नहीं बख्शा। जेबकतरे का दावा है कि वो अब तक 680 लोगों की जेब काट चुका है। इनमें कई बड़े लोग भी शामिल हैं। यह जेबकतरा मंगलवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित मोदी की रैली को निशाना बनाने जा रहा था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस के हत्थे जा चढ़ा। जेबकतरे को नशे की लत है। उसने बताया कि वो नशे की लत पूरी करने ही जेबकतरा बना। जेबकतरे ने बताया कि उसे मालूम चला था कि यहां मोदी की रैली होने जा रही है। भीड़ में जेब काटना आसान होता है। जेबकतरे को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

कड़ी सिक्यारिटी को झांसा नहीं दे सका
आरोपी नीतिक कुमार के रूप में हुई है। वो अंबाला के जगाधरी गेट का रहने वाला है। कुरुक्षेत्र की एसपी आस्था आस्था मोदी ने बताया कि 9 अक्टूबर को इसी आरोपी ने नूरपुर बुच्ची के रहने वाले प्रगट सिंह की जेब काटी थी। वो गुरुद्वारा मांडी साहिब नगर कीर्तन में शामिल होने गए थे। जब वे दरबार में मत्था टेक रहे थे, तभी उनकी जेब काट ली गई थी। उनके पर्स में 4 हजार रुपए नगद और आधार कार्ड था। पीड़ित ने 12 अक्टूबर को इसकी शिकायत इस्माईलाबाद थाने में दर्ज कराई थी। आरोपी मोदी की रैली से पहले सभास्थल पर भटकते हुए पकड़ा गया। जिला पुलिस की अपराध शाखा-2 की टीम ब्रह्मसरोवर के पास गश्त कर रही थी। तभी आरोपी को संदिग्ध घूमते पकड़ा गया था। बाद में प्रगट सिंह ने आरोपी को पहचान लिया। हालांकि आरोपी ने माना कि कुरुक्षेत्र में उसने सिर्फ एक ही जेब काटी। उसने बताया कि 2007-2008 में उसने पंजाब के तत्कालीन सीएम प्रकाश सिंह बादल की भी जेब काटी थी। बादल मंडी गोबिंदगढ़ में खेलों का उद्घाटन करने गए थे। उसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर उनकी जेब से 23 हजार रुपए निकाल लिए थे।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल