हे भगवान...यहां मां के साथ उसके 2 बच्चे भी मिले पॉजिटिव, मासूमों को पता भी नहीं क्या होता है कोरना

हरियाणा में भी कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।  मंगलवार को सिरसा में तीन पॉजिटिव मामले सामने आए। जहां एक 38 साल की महिला के साथ उसके दो बच्चे भी कोरोना संक्रमित मिले

Asianet News Hindi | Published : Mar 31, 2020 2:26 PM IST

हिसार (हरियाणा). देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में हर रोज बढ़ती जा रही है। इसके मरीजों की संख्या 1447 हो गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 47 हो गया है। हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 

15 दिन पहले हुई थी तबीयत खराब
दरअसल, मंगलवार को सिरसा में तीन पॉजिटिव मामले सामने आए। जहां एक 38 साल की महिला के साथ उसके दो बच्चे भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। यह महिला एक पीजी चलाती है। 15 दिन पहले उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जहां डॉक्टरों ने उसके साथ बच्चों की भी कोरोना की जांच की थी। लेकिनस अब जब उसकी रिपोर्ट आई तो वह अपने 8 साल के बेटे और 6 वर्ष की बेटी के साथ पॉजिटिव मिली। हालांकि पति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Latest Videos

अब हरियाणा के जिलों की ये है स्थिति
हरियाणा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 29  हो गई  है। राज्य में सबसे ज्यादा 10 मामले गुरुग्राम से सामने आए हैं। इसके अलावा पानीपत में 4, फरीदाबाद में 6, सिरसा में 3, पंचकूला से 2, अम्बाला, पलवल, सोनीपत और हिसार में 1-1 केस सामने आए हैं।
 

Share this article
click me!

Latest Videos

मुख्यमंत्री आतिशी ने भरा महिला कार्यकर्ता का कान और वो टूट पड़ी, BJP ने शेयर किया वीडियो
Bihar Flood: तबाही मचाने को तैयार सैलाब, 56 साल बाद इतने खतरनाक रूप में आई कोसी
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
Israel Hezbollah War: Hassan Nasrallah के शरीर पर नहीं कोई निशान, आखिर कैसे हुई मौत?