हरियाणा में हैवानियत: पति के सामने पत्नी का 5 युवकों ने किया रेप, छोड़ दो मर जाऊंगी चीखती रह गई वो

यह शर्मनाक घटना यमुनानगर जिले के एक गांव की है, जहां गुरुवार देर रात 5 लोगो ने खेत पर काम कर रहे एक युवक और उसके परिवार समेत बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने पहले पति के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद एक-एक करके पांचों ने महिल के साथ रेप किया। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 26, 2020 9:07 AM IST / Updated: Dec 26 2020, 02:44 PM IST

यमुनानगर. हरियाणा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली हैवानियत ऐसी घिनौनी घटना सामने आई है, जिसको सुनकर इंसानियत पर से भरोसा उठ जाए। जहां 4 दरिंदों ने एक शख्स को बंधकर बनाकर उसकी पत्नी का सामूहिक बलात्कार किया। 

पहले पति को रस्सियों से बांधा फिर पत्नी से किया रेप
दरअसल, यह शर्मनाक घटना यमुनानगर जिले के एक गांव की है, जहां गुरुवार देर रात 5 लोगो ने खेत पर काम कर रहे एक युवक और उसके परिवार समेत बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपियों ने पहले पति के साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद एक-एक करके पांचों ने महिल के साथ रेप किया। 

Latest Videos

मूल रूप से नेपाल की रहनी वाली है महिला
पुलिस जांच में सामने आया है कि 37 वर्षीय पीड़िता मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है। उसका पति यमुनानगर जिले के गांव बलाचौर में एक किसान के पास 14 साल से काम कर रहा है। उसके साथ उसका पूरा परिवार भी रहता है, जिसका वहभरण-पोषण करता है। 

पीड़िता ने बताई आपबीती
शुक्रवार सुबह महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार रात वह अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। इसी दौरान अचानक पांच लोग आए और जोर-जोर से आवाज लगाने लगे। जब हमने विरोध किया तो वह गाली देते हुए अंदर घुस आए और मारीपीट करने लगे। जहां उन्होंने मेरे पति को रस्सियों को बांधकर मेरे साथ चारों ने बारी-बारी गलत काम किया। मैं चीखती रही छोड़ दो, मर जाऊंगी, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। जैसे ही पांचवे ने गलत काम करने की कोशिश की तो मैंने धक्का देकर चाकू उठा लिया, और उनको मारने की धमकी दी। इसके बाद वह पांचों डर के चलते वहां से भाग गए। पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरु कर दी है।

Share this article
click me!

Latest Videos

चुनाव मेरी अग्नि परीक्षा, जनता की अदालत में पहुंचे केजरीवाल #Shorts #ArvindKejriwal
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री