जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो देश का क्या होगा, देखिए पुलिस का ऐसा ही एक शर्मनाक चेहरा

Published : Jul 19, 2020, 08:12 PM IST
जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो देश का  क्या होगा, देखिए पुलिस का ऐसा ही एक शर्मनाक चेहरा

सार

जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो अपराधियों पर शिकंजा कौन कसेगा। ऐसा ही एक मामला हरियाणा में सामने आया है, जहां चोरी की शिकायत करने थाने गई एक महिला के साथ एएसआई ने छेड़छाड़ की।

फरीदाबाद (हरियाणा). समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस और प्रशासन की होती है। लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो अपराधियों पर शिकंजा कौन कसेगा। ऐसा ही एक मामला हरियाणा में सामने आया है, जहां चोरी की शिकायत करने थाने गई एक महिला के साथ एएसआई ने छेड़छाड़ की।

खाकी वर्दी का खौफ दिखाकर की अश्लील हरकतें
दरअसल, यह शर्मनाक घटना फरीदाबाद की एक पुलिस चौकी में हुई। जहां चोर की शिकायत लिखाने गई महिला के साथ आरोपी एएसआई अशोक कुमार ने  खाकी वर्दी का खौफ दिखाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की। हालांकि पुलसि ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, 30 जून को महिला के मकान में चोरी हुई थी। उसको शक था कि इस घटना को अंजाम उसके मलाक मालिक ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर दिया है।

महिला का हाथ पकड़ होटल ले जाने लगा
पीड़िता के साथ एएसआई उससे अश्लील बात करने लगा। साथ महिला का हाथ पकड़कर उसे होटल चलने के लिए कहने लगा। किसी तरह वह पुलिस चौकी से भागकर अपने घर आई। फिर आरोपी महिला के मोबाइल पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजने लगा। एएसआई की इन हरकतों से परेशान होकर उसने पुलिस के बड़े अधिकारियों उसकी शिकायत की। जिसके बाद सारा मामला अपने आप सामने आ गया।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट
Weather Forecast 19 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल