सीरियल किलर ने 3 दिन में की 3 हत्याएं, किसी का काटा सिर तो किसी का फाड़ा पेट..बयां की खौफनाक कहानी

Published : Dec 04, 2020, 06:22 PM IST
सीरियल किलर ने 3 दिन में की 3 हत्याएं, किसी का काटा सिर तो किसी का फाड़ा पेट..बयां की खौफनाक कहानी

सार

यह सीरियल किलर बिहार के अररिया जिले के खलीलाबाद गांव का रहने वाला है। जिसका नाम मुहम्मद रजी है, आरोपी तीन लगातार 24, 25 और 26 नवंबर की रात को गुरुग्राम में तीन हत्या की हैं।

गुरुग्राम. हरियाणा पुलिस ने एक ऐसे सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है, जो 3 दिन में 3 को मौत के घाट उतार चुका है। आरोपी ने अपना जुर्म खुद पुछताछ में कबूल किया है। हैरान की बात यह है कि उसको इन सबके बावजूद कोई पछतावा नहीं है।

हैवान ने लगातार की 3 हत्याएं
दरअसल, यह सीरियल किलर बिहार के अररिया जिले के खलीलाबाद गांव का रहने वाला है। जिसका नाम मुहम्मद रजी है, आरोपी तीन लगातार 24, 25 और 26 नवंबर की रात को गुरुग्राम में तीन हत्या की हैं। पुलिस ने इस तरह इन हत्याओं की गुत्थी सुलझा ली है। 

250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों खंगाला
गरुग्राम पुलिस ने एक शव बिना सिर के बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। जिसके लिए करीब 250 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगालना पड़ा है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने तीनों युवकों की हत्या के बाद उनके शव के कई टुकड़े किए थे। जिसके बाद उन्हें अलग-अलग जगह फेंक दिए। जिससे वह पुलिस की गिरफ्त में आने पाए।

 टुकड़ों में तीन जगह मिले तीन शव
पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं। पहला शव गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना इलाके में 24 नवंबर की शाम बरामद किया। दूसरा शव दिल्ली-जयपुर हाइवे किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला। वहीं तीसरा शव उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात जिले के गांव जसवापुर में मिला, जिसकी पहचान 29 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई। 

क्राइम ब्रांच ने बनाई स्पेशल टीम
बता दें कि तीनों शव मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच क सौंपी थी। पुलिस और क्राइम टीम ने स्पेशल टीम गठित करके आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरू की। जिसके बात तीन दिन के अंदर उसको पकड़ लिया गया।
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dhruv Rathee Defamation Case: BJP IT Cell वीडियो पर ध्रुव राठी को समन, जानें पूरा मामला
Dhruv Rathee Detention: रिहाई के बाद पहला वीडियो, बोले-'न गिरफ्तारी, न हिरासत'...फिर क्या हुआ?