haryana nikay chunav voting update: 28 नगरपालिका-18 नगर परिषद वोटिंग के लिए उत्साह, 68% मतदान

हरियाणा की 18 नगर परिषदों व 28 नगर पालिका में सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। वोटरों में वोट के प्रति खासा उत्साह देखा गया, सुबह से ही वोटिंग के लिए मतदान सेंटर पर भीड़ लगने लगी थी।

Asianet News Hindi | Published : Jun 19, 2022 2:28 AM IST / Updated: Jun 19 2022, 06:16 PM IST

चंडीगढ़. हरियाणा की 18 नगर परिषदों व 28 नगर पालिका में सुबह 7 बजे से वोटिंग हुई। वोटरों में वोट के प्रति खासा उत्साह देखा दिखाई दिया। सुबह से ही वोटिंग के लिए मतदान सेंटर पर भीड़ लगने लगी थी। राज्य चुनाव ने सभी मतदाताओं को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की थी। हालांकि जो संवेदनशील सेंटर बनाए गए हैं, वहां पर पुलिस की तैनाती की गई। कई जगह फर्जी वोट डालने की भी खबरें आईं। 

haryana nikay chunav voting live update...

-5.30 बजे बजे तक करीब 68 फीसदी वोटिंग हुई।   

-18 नगर परिषदों व 28 नगर पालिकाओं में जारी मतदान में 4 बजे तक  62.2% प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हो चुकी है। महिलाओं से ने भी वोटिंग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 
- वहीं बुजुर्गों से लेकर कई दिव्यांग वोट डालने के लिए सेंटर पहुंचे।

- दोपहर 3:00 बजे तक पूरे प्रदेश में 55.4% प्रतिशत से अधिक मतदान हो गया। इस दौरान 18 नगर परिषदों व 28 नगर पालिका के चुनाव के लिए 10 लाख 11 हजार से अधिक मतदाताओं ने वोट डाला।

-बता दें कि कई जिलों में वोटिंग के दौरान भारी बारिश भी हुई, लेकिन  पानी गिरते में लोगों ने वोट डाला, वोट के प्रति उनका जोश और उत्साह कम नहीं हुआ है। 

- वहीं निकाय चुनाव के दौरान  सोनीपत के गन्नौर, फतेहाबाद, हिसार के हांसी और रेवाड़ी के बावल में फर्जी वोट डालने को लेकर हंगामा हुआ। वहीं गन्नौर और पलवल में 10 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत करा दिया है।

- हरियाणा की 18 नगर परिषदों व 28 नगर पालिकाओं में डाले जा रही वोटिंग में 12:00 बजे तक 30.2% प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। 

- अब तक 5 लाख 54 हजार लोग वोट डाल चुके हैं।  

- बता दें कि सुबह 11 बजे तक 23.6% प्रतिशत मतदान हो चुका है। इस दौरान अभी तक 3 लाख 98 हजार लोग वोट डाल चुके हैं।
- वहीं अंबाला के नारायणगढ़ में चुनाव ड्यूटी पर जाते समय महिला ASI की मौत हो गई। 
- फतेहाबाद में 2 निर्दलीय उम्मीदवारों में झड़प हुई है। 

फतेहाबाद के बूथ नंबर 1 पर EVM मशीन खराब हो गई है। एक घंटे से ज्यादा हो गया है, अभी वहां पर मतदान रुका हुआ है।  बताया जा रहा है कि लंबी लाइनों में लगे मतदाताओं ने इसको लेकर हंगामा भी किया।

- वहीं मशीन खराब होने पर राज्य चुनाव आयोग के कर्मचारियों का कहना है कि ईवीएम मशीन बदलवाई जा रही है। जल्द ही वोटिंग पहले की तरह शुूर हो जाएगी।

3504 उम्मीदवारों की राजनीतिक भविष्य के लिए डाले जा रहे वोट
दरअसल, हरियाणा के इन लोकल चुनावों में आज अध्यक्ष और पार्षद के लिए मतदान हो रहा है। वोटर 3504 उम्मदीवारों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम मशीन में बंद कर देंगे। जो की 22 जून को मतगणना होगी, तब पता लग सकेगा कि किसकी किस्मत जोरदार है। हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि 18 नगर परिषदों के कुल 456 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 185 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 100 पुरुष और 85 महिलाएं हैं। वहीं 456 वार्डों में से 15 पार्षदों को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है, जबकि बचे 441 वार्डों में 1797 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इनमें से 1076 पुरुष हैं और 721 महिलाएं हैं।

जानिए कितने वोटर और कितने बनाए गए मतदान केंद्र
बता दें कि 18 नगर परिषदों में कुल 12 लाख 60 हजार मतदाता हैं, इनमें 6 लाख 63 हजार 870 पुरुष जबकि 5 लाख 96 हजार 95 महिला और 35 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इनके वोट डालने के लिए चुनाव आयोग ने नगर परिषद चुनाव के लिए कुल 1290 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जिसमें। इन पोलिंग बूथ पर 6450 मतदान कर्मचारी, 82 ड्यूटी मजिस्ट्रेट और 7087 पुलिस से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। वहीं 28 नगर पालिकाओं के कुल 432 वार्ड हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल 221 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, इनमें से 128 पुरुष व 93 महिलाएं हैं। वहीं 432 पार्षदों में से 33 को सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। बचे 399 वार्डों में 1301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, इनमें 783 पुरुष व 518 महिलाएं शामिल हैं। वोटिंग करने वाले 5 लाख 70 हजार 208 मतदाता हैं। नगरपालिका के लिए कल 671 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन पोलिंग बूथ पर 3355 मतदान कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात हैं।

कहां-कहां चुनाव
निकाय चुनाव के लिए जहां-जहां मतदान होंगे, उनमें ऐलनाबाद, नांगल चौधरी, नारायणगढ़, रतिया, बरवाला, समालाखा, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, असंध, लाडवा, रानियां, इसमाइलाबाद, सढौरा, कुंडली, गोहाना, होड़ल, पलवल, सोहाना, मंडी डबवाली, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, कैथल, हांसी, बहादुरगढ़, नरवाना, टोहाना, नूंह, कालका, नारनौंद, फतेहबाद, भिवानी, तरावड़ी, निसिंग, चीका, महम, राजौंद, पेहवा, उचाना, महेंदगढ़, शाहबाद, घरौंडा, सफीदों, गन्नौर, भूना और बावल है।

हाईकोर्ट ने हरी झंडी के बाद तारीखों का ऐलान
निकाय चुनाव में आरक्षण को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। इस बार सरकार की तरफ से मेयर का चुनाव सीधे करवाने का नोटिफिकेशन जारी किया गया था। पिछड़ा वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किए जाने का ऐलान था। सरकार के इसी फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। 17 मई को उच्च न्यायालय ने चुनाव कराने का रास्ता साफ कर दिया। जिसके बाद चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का ऐलान किया गया। 

Share this article
click me!