सोनाली फोगाट मर्डर केस: सोनाली को जबरन ड्रग्स पिला रहा था सुधीर सांगवान, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

Published : Aug 28, 2022, 07:58 AM ISTUpdated : Aug 28, 2022, 08:04 AM IST
सोनाली फोगाट मर्डर केस: सोनाली को जबरन ड्रग्स पिला रहा था सुधीर सांगवान, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो

सार

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की 22 अगस्त को संदिग्ध रूप में मौत हो गई। पहले कहा गया कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है लेकिन परिवार के आरोप के बाद इस मामले की जांच में कई अहम खुलासे हुए। 

हिसार. हरियाणा की बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके पीए सुधीर उन्हें जबरदस्ती ड्रग पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस CCTV फुटेज में सुधीर, सोनाली के मुंह में जबरदस्ती बोतल लगाता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, यह सीसीटीवी उसे रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है कि जिसमें आखिरी बार सोनाली फोगाट डिनर करने गईं थीं।

 

 

वीडियो में लड़खड़ा रही थी सोनाली
सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में सोनाली फोगाट डांस करते हुए लड़खड़ते दिखाई दे रही हैं। बता दें कि सोनाली मर्डर केस से जुड़ा ये तीसरा वीडियो है। इससे पहले दो वीडियो आ चुके हैं। एक वीडियो में सोनाली को उनका पीए सुधीर सांगवान संभालते दिखा था जबकि दूसरे वीडियो में वो सुधीर और उसके दोस्त के साथ डांस करते हुए दिखी थीं। 

बॉथरूम में मिली थी ड्रग
बता दें कि गोवा पुलिस ने कर्लीज क्लब के बॉथरूम से ड्रग बरामद की थी पुलिस मर्डर केस में अब तक 4 लोगों को अरेस्ट कर चुकी है। इनके द्वारा पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, सुधीर ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ड्रग्स ली थी।  

मेथैमफैटामाइन ड्रग्स मिला
जानकारी के अनुसार, आरोपी सुधीर सांगवान ने सोनाली को जो ड्रग दी थी वह मेथैमफैटामाइन है। यह ड्रग उस रिजॉर्ट के रूम बॉय ने सप्लाई की थी जिस रूम में सुधीर और सोनाली फोगाट ठहरे हुए थे। 

सीएम से मिले परिजन
वहीं, दूसरी तरफ सोनाली की मौत की CBI जांच की मांग को लेकर सोनाली फोगाट के परिजनों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। परिजनों ने केस की CBI जांच की मांग  सीएम से की है। सीएम ने भरोसा दिया है कि इस मामले में हम गोवा सरकार से बात करेंगे की वो इस मामले की सीबीआई जांच कराए।

 

इसे भी पढ़ें- सोनाली फोगाट मर्डर केस: पुलिस को बॉथरूम में मिला बड़ा सबूत, अब तक 4 आरोपी अरेस्ट

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Inspiring Story: सरपंच बनने के लिए 63 की उम्र में 10वीं पास, दादी ने कर दिया कमाल!
Weather Forecast 20 July 2026: अगले 24 घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश और तूफान का बड़ा अलर्ट