इंस्पेक्टर ने सोचा कि रिवॉल्वर में गोलियां खत्म हो गई होंगी, लेकिन उसमें एक गोली बाकी थी

करनाल में प्रैक्टिस के दौरान लापरवाही के चलते एक इंस्पेक्टर अपनी ही गोली से घायल हो गया। गनीमत रही कि गोली सीधे उसे नहीं लगी। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 14, 2019 1:32 PM IST

करनाल, हरियाणा. यहां एक इंस्पेक्टर को उनकी ही गलती से पैर में गोली के छर्रे जा लगे। प्रैक्टिस के दौरान इंस्पेक्टर को लगा था कि रिवॉल्वर की गोलियां खत्म हो गई हैं। इसके बाद उन्होंने रिवॉल्वर नीचे की, तभी ट्रिगर दब गया। गनीमत रही कि गोली सीधे नहीं लगी। वो जमीन में जा धंसी, हालांकि उसके छर्रे पैर में लग गए। घटना शनिवार को मधुबन कमांडो काम्पलेक्स की फायरिंग रेंज में हुई। घायल इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने इसे मामूली घटना बताते हुए कहा कि वे ठीक हैं।


जानकारी के मुताबिक, घायल इंस्पेक्टर मनीष कुमार रामनगर थाने में एसएचओ के पद पर कार्यरत हैं। वे शनिवार को फायरिंग रेंज में प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी लगते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल टीआई को फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। अफसरों ने इसे एक गंभीर लापरवाही माना है। अगर यह गोली सीधे उनको या किसी और को लगती, तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। जिस समय यह घटना उस वक्त फायरिंग रेंज में 200 से ज्यादा जवान मौजूद थे।

Latest Videos

Share this article
click me!

Latest Videos

हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
Haryana Exit Poll : हरियाणा में होगी BJP की विदाई? पिछड़ने के क्या हैं 5 प्रमुख कारण
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
हरियाणा चुनाव के10 अमीर प्रत्याशीः बिजनेसमैन सावित्री जिंदल से धनवान है यह कैंडीडेट
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल