ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा था 22 साल का युवक, लेकिन क्या पता था कि मौत उसका इंतजार कर रही है

हरियाणा के करनाल में जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। वो अपने खेत पर गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से उसकी बहस हो गई। देखते ही देखते हमलावरों ने चारों ओर से उसे घेरकर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जानकारी लगने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Asianet News Hindi | Published : May 19, 2020 11:55 AM IST / Updated: May 19 2020, 05:29 PM IST


करनाल, हरियाणा. मामूली बहस 22 साल के युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गई। जमीनी विवाद में उसकी हत्या कर दी गई। वो खेत पर गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से उसकी बहस हो गई। हमलावरों की संख्या ज्यादा देखकर भी मृतक शांत नहीं रहा। जब बहस बढ़ती गई, तो हमलावरों ने चारों ओर से उसे घेरकर उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जानकारी लगने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे। लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

 ट्रैक्टर लेकर खेत पर गया था...
घटना सोमवार को करनाल जिले के शेखपुरा जागीर गांव में हुई। युवक किराये पर किसी की जमीन जोतने गया था। इस जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। युवक बेवजह अपनी जान गंवा बैठा। पुलिस के अनुसार, परमजीत (22) अपने पड़ोसियों के कहने पर मेहनताने पर उनका खेत जोतने गया था। इस जमीन को लेकर पड़ोसियों का दूसरे पक्ष से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने परमजीत को खेत नहीं जोतने को कहा। लेकिन परमजीत बोला कि खेत जोतने का सौदा कर चुका है, इसलिए नहीं जाएगा। बहस बढ़ने पर हमलावरों ने परमजीत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में लाया गया। वहां से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। सदर थाना एसएचओ बलजीत ने कहा कि आरोपी फरार हैं। गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है।

Share this article
click me!