दुल्हन का जोड़ा पहनने से पहले बेटी की मौत, पिता ने डोली में विदा करने की जगह उठाई लाडली की अर्थी

हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपनी शादी से 8 दिन पहले चलती ट्रेन के आगे अपने प्रेमी के साथ छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2020 10:45 AM IST

करनाल. हरियाणा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने अपनी शादी से 8 दिन पहले चलती ट्रेन के आगे अपने प्रेमी के साथ छलांग लगाकर मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने मौके पर पुहंचकर दोनों के शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिए।

लड़की  के घरवालों को इसलिए पसंद नहीं था लड़का
दरअसल, यह दर्दनाक घटना करनाल सिटी में मंगलवार के दिन हुई। जानकारी के मुताबिक, लड़को अपने घरवालों के जरिए तय किया रिश्ता मंजूर नहीं था। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी करना चहाती थी। लेकिन उसके घरवाले को उसके प्रेमी और उसकी जात पसंद नहीं थी। बस इसी बात से दुखी होकर प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली।

डोली उठने से पहले उठ गई अर्थी...
बता दें कि मृतक की शादी आने वाली 12 मार्च को होनी थी। माता-पिता इसकी तैयारी भी कर रहे थे। लेकिन उससे पहले ही बेटी ने सब खत्म कर दिया। कहां वो उसकी डोली उठाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उससे पहली ही उसकी अर्थी उठानी पड़ी। जानकारी के अनुसार, लड़की ने अपने घरवालों को पहले ही बता दिया था कि वह अपने प्रेमी के अलावा किसी और  से शादी नहीं करेगी। इसके बावजूद भी उसका जबरदस्ती रिश्ता तय कर दिया।

साथ जिए..साथ मरे...
दोनों के परिवार वालों ने बताया कि दोनों की दोस्ती स्कूल में हुई थी। जहां लड़की 9वीं पास थी तो वहीं 20 वर्षीय लड़का 10वीं पास होने के अलावा इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स कर रहा था। इसी दौरान दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे। वह जिंदगीभर साथ तो नहीं रह पाए, लेकिन एक साथ दोनों मौत को गले लगा लिया।

Share this article
click me!