चाउमीन खाने के बाद फट गए फेफड़े, डॉक्टरों ने इस तरह से बचाई बच्चे की जान

Published : Jul 02, 2019, 09:04 PM IST
चाउमीन खाने के बाद फट गए फेफड़े, डॉक्टरों ने इस तरह से बचाई बच्चे की जान

सार

यमुनानगर. चाउमीन में सॉस मिलाकर खाने से साढ़े 3 साल के एक बच्चे की जान जाते-जाते बची।

यमुनानगर. चाउमीन में सॉस मिलाकर खाने से साढ़े 3 साल के एक बच्चे की जान जाते-जाते बची। मामला हरियाणा के यमुनानगर का है। बच्चे ने चाउमीन में ज्यादा सॉस डाल लिया था। इसको खाने से मासूम के फेफड़े फट गए। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चे को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे। काफी देर तक चले इलाक के बाद डॉक्टरों ने मासूम को बचाया। 23 दिन तक हॉस्पिटल में रहने के बाद मासूम को घर जाने के लिए डॉक्टरों ने कहा।

बता दें, बच्चे को लेकर जब परिजन डॉक्टर के पास पहुंचे तक तक उसकी हालत काफी खराब हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि इसके फेफड़े फट गए हैं। यह बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। गाबा हॉस्पिटल के चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉक्टर नितिन कुमार गाबा ने बताया, बच्चे की हालत बहुत गंभीर थी। उसे तत्काल वेंटीलेटर पर रखा। बच्चे के फेफड़ों का ऑपरेशन कर चेस्ट ट्यूब डाली गई। इस दौरान उसे एक बार कार्डियक अरेस्ट भी आया। लेकिन अब वो पूरी तरह से ठीक है।

खतरनाक एसिड से भरा होता है आपका चाउमीन

डॉक्टर गाबा ने बताया, दुनकानदार चाउमीन में स्वाद बढ़ाने के लिए एसिड का जमकर इस्तेमाल करते हैं। यह शरीर के लिए किसी जहर से कम नहीं होता है। यह सीधा फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 August 2026: दिल्ली से राजस्थान तक बदला मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं गरज-चमक का अलर्ट
Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल