बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान जा पहुंची हरियाणा की लड़की, फेसबुक से शुरु हुई थी इनकी लव स्टोरी

 हरियाणा के कैथल की रहने वाली एक सिख लडकी करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंची थी। लेकिन दरअसल में वह अपने फेसबुक बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तान गई थी। जिसको पाक सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर भारत भेज दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Dec 4, 2019 8:00 AM IST / Updated: Dec 04 2019, 01:32 PM IST

कैथल (हरियाणा). किसी ने सही कहा है की प्यार ना सरहदें देखता है और ना ही जात पात। ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक भारतीय लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए बिना वीजे के करतारपुर कॉरिडोर के जाने के बहाने पाकिस्तान में घुसने की कोशिश में पकड़ी गई।

करतापुर के बहाने जा रही थी पाकिस्तान
दरअसल, हरियाणा के कैथल की रहने वाली ये सिख लडकी नवंबर के अंतिम हफ्ते में करतारपुर कॉरिडोर से गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुंची थी। लेकिन इसका खुलासा मंगलवार को हुआ। वह अपने फेसबुक बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए पाकिस्तानी सीमा में पहुंच गई थी।

Latest Videos

पाकिस्तानी जवानों ने ऐसे लड़की को पकड़ा
बता दें कि जिस दिन यह लड़की करतारपुर गई थी उसके साथ छह अन्य महिलाएं भी थी। जो शाम को वापस आ गईं थी। लेकिन पाकिस्तानी जवानों ने देखा की एक युवती वापस नहीं आई तो उन्होंने इसकी जांच की तो पता चला कि वह पाकिस्तान के शहर फैसलाबाद में अपने एक दोस्त के साथ थी। इस पाक युवक के साथ एक पाकिस्तानी लड़की भी साथ आई थी इस युवती से मिलने के लिए।

फेसबुक पर हुई थी पाकिस्तानी लड़के से दोस्ती
हुआं यू कि बॉयफ्रेंड के साथ आई एक लड़की ने अपना विजिटर कार्ड कैथल की रहने वाली लड़की को दे दिया। जिसके बाद युवती ने अपना यात्रा कार्ड एक कचरे दान में फेंक दिया। ताकि कोई यह न पहचान सके कि वह भारत से दर्शन करके के लिए आई है। फिर वह पाकिस्तानी दोस्त के साथ फैसलाबाद के लिए निकल गई। जहां सुरक्षा बलों ने उसको गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला की उसकी कुछ दिन पहले ही पाक के लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जिसके चलते वह उससे मिलने के लिए आई थी। दोनों गुरुद्वारे में मिले और वहां से फैसलाबाद के लिए निकल गए  पूछताछ के बाद ‘सुरक्षा अधिकारियों ने भारतीय युवती को वापस भेज दिया।

Share this article
click me!

Latest Videos

'जनता देगी जवाब, ये कहेंगे EVM है खराब' नायब सैनी ने किया बड़ा दावा । Haryana Election
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
तिरुपति मंदिर प्रसादम में कीड़े? घी पर घमासान के बाद अब क्या है नया बवाल । Tirupati Anna Prasadam
Yati Narsingha Nand Saraswati के बयान पर फूटा Asaduddin Owaisi का गुस्सा, Yogi-BJP को भी सुनाया
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पश्चिम बंगाल