प्रेम का इजहार करने चूड़ा और पंजाबी जूती लेकर चाची की बहन के घर जा पहुंचा प्रेमी, फिर जानिए क्या हुआ

Published : Feb 17, 2020, 12:23 PM IST
प्रेम का इजहार करने चूड़ा और पंजाबी जूती लेकर चाची की बहन के घर जा पहुंचा प्रेमी, फिर जानिए क्या हुआ

सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में वैलेंटाइन-डे पर प्यार के इजहार का एक शॉकिंग मामला सामने आया है। यहां प्रेमी ने प्रेमिका के घर के बाहर जहर खाकर जान दे दी। दोनों की दोस्ती करीब 8 साल पहले हुई थी।  

कुरुक्षेत्र, हरियाणा. वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका के घर प्रेम का इजहार करने पहुंचे एक प्रेमी ने सुसाइड कर लिया। वो प्रेमिका के घर का दरवाजा खटखटाता रहा, लेकिन परिजनों ने दरवाजा नहीं खोला। इससे अपनी बेइज्जती महसूस होने पर प्रेमी ने घर के बाहर ही जहर खा लिया। कुछ लोगों ने युवक को गली में बेसुध पड़े देखा था। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। इस मामले में अब पुलिस ने युवक के परिजनों की शिकायत पर प्रेमिका और उसके घरवालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।


शादी में अड़चन बन रहे थे प्रेमिका के परिजन..
लड़की के परिजन इसके लिए लड़के के परिजनों को दोषी ठहरा रहे हैं। वहीं लड़के के घरवालों ने कहा कि दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन लड़की के परिजन इसके लिए राजी नहीं थे। 21 वर्षीय युवक शुभम करनाल के हेमदा गांव का रहने वाला था। शुभम के पिता ने राजेश कुमार ने बताया कि 8 साल पहले उनके चचेरे भाई की शादी कुरुक्षेत्र के केयूके थानांतर्गत एक गांव में हुई थी। शुभम चाचा की ससुराल जाता रहता था। इसी दौरान उसका चाची की छोटी बहन से प्यार हो गया। वे फोन पर भी एक-दूसरे के संपर्क में थे। सालभर पहले उन्हें इस प्यार की भनक लगी।

प्रेमिका को चूड़ा देने गया था
बताते हैं कि शुभम बगैर बताए कुरुक्षेत्र गया था। वो प्रेमिका को चूड़ा व पंजाबी जूती देने गया था। लेकिन वहां प्रेमिका के परिजनों ने उसे फटकार कर भगा दिया। घर में भी नहीं घुसने दिया। इससे दुखी होकर युवक ने जहर खा लिया। करीब घंटेभर बाद लड़की के परिजनों ने ही राजेश को सूचना दी कि उनके लड़के ने जहर खा लिया है। वो गली में पड़ा है। इस मामले में लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्होंने खुद शुभम के परिजनों से शादी की बात की थी, लेकिन मना कर दिया गया।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल