JNU छात्र उमर खालिद पर गोली चलाने वाला आरोपी भी लड़ रहा है चुनाव

Published : Oct 09, 2019, 01:10 PM ISTUpdated : Oct 09, 2019, 01:31 PM IST
JNU छात्र उमर खालिद पर गोली चलाने वाला आरोपी भी लड़ रहा है चुनाव

सार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जेएनयू छात्र और एक्टिविस्ट उमर खालिद पर हमला करने वाले एक आरोपी को भी टिकट मिला है। शिवसेना ने साल 2018 में उमर खालिद पर जानलेवा हमले करने वाले आरोपियों में से एक नवीन दलाल को विधानसभा चुनाव 2019 में हरियाणा में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ चुनाव मैदान में उतारा है। 

चंडीगढ़. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जेएनयू छात्र और एक्टिविस्ट उमर खालिद पर हमला करने वाले एक आरोपी को भी टिकट मिला है। शिवसेना ने साल 2018 में उमर खालिद पर जानलेवा हमले करने वाले आरोपियों में से एक नवीन दलाल को विधानसभा चुनाव 2019 में हरियाणा में झज्जर जिले के बहादुरगढ़ चुनाव मैदान में उतारा है। 

बहादुरगढ़ सीट से भरा नामांकन

नवीन दलाल ने 6 महीने पहले ही शिवसेना का दामन थामा है। दलाल ने झज्जर जिले के बहादुरगढ़ सीट से अपना नामांकन भरा है।

29 साल के दलाल का कहना है कि, बीजेपी और शिवसेना दोनों ही पार्टियां राष्ट्रवाद, गौरक्षा और अपने क्रांतिकारियों की वीरता को पहचान दिलवाने के लिए लड़ रहे हैं।

खालिद पर बरसाई थीं गोलियां

आपको बता दें कि साल 2018 में जेएनयू छात्र उमर खालिद पर नई दिल्ली संविधान क्लब के बाहर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें उमर खालिद पर गोलियां चलाई गई थीं। हमले के दो दिन बाद स्वतंत्रता दिवस पर सीसीटीवी फुटेज सामने आया जिसके के आधार पर 20 अगस्त को दिल्ली पुलिस ने दरवेश शाहपुर और नवीन दलाल को गिरफ्तार कर लिया था। खालिद इस हमले में बाल-बाल बच गए थे।

जमानत पर लड़ेंगे चुनाव 

दलाल इस समय जमानत पर बाहर है और चुनाव लड़ रहे हैं। हलफनामे के मुताबिक दलाल पर उमर खालिद मर्डर अटेम्ट केस के अलावा दो और केस भी दर्ज हैं। 

जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगाने की वजह से किया था हमला

हरियाणा में शिवसेना के दिग्गज नेता विक्रम यादव ने दलाल को टिकट मिलने को जयज ठहराते हुए कहा कि, दलाल को उमर खालिद से कोई व्यक्तिगत आपत्ति या झगड़ा नहीं है वह तो इस बात से आहत है कि जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारे लगे। जेएनयू में लगने वाले देश विरोधी नारे के कारण उसने भावुक होकर यह कदम उठाया था। यह उसका देशभक्ति दिखाने का एक तरीका था। 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच