वैलेंटाइन-डे पर आधी रात से सुबह 10.51 तक 'परी' ने की थी 'भूत' से चैट, अब मरने से पहले 22 मिनट कॉल

Published : Feb 17, 2020, 05:54 PM ISTUpdated : Feb 17, 2020, 07:51 PM IST
वैलेंटाइन-डे पर आधी रात से सुबह 10.51 तक 'परी' ने की थी 'भूत' से चैट, अब मरने से पहले 22 मिनट कॉल

सार

अंबाला में एक नर्स ने शनिवार रात फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। नर्स ने इंटरकास्ट मैरिज की थी। उसका पति शादी के बाद ही ऑस्ट्रेलिया चला गया था। इसके बाद वो 2-3 बार ही इंडिया आया।

अंबाला, हरियाणा. हंसते-खेलते जिंदगी में अचानक ऐसा कोई मोड़ आया कि एक नर्स ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। नर्स ने करीब 12 साल पहले लवमैरिज की थी। माना जा रहा है कि इस शादी के बाद से नर्स खुश नहीं थी। दरअसल, शादी के बाद ही उसका पति ऑस्ट्रेलिया चला गया था। इसके बाद वो बमुश्किल 2-3 बार ही इंडिया आया।

दोस्त के संग हुई थी आखिरी कॉल...
31 वर्षीय नर्स मीनाक्षी सैनी साहा प्राइमरी हेल्थ सेंटर(PHC) रविवार सुबह अपने फांसी पर लटकी मिली थी। माना जा रहा है कि शनिवार रात उसने फांसी लगाई। घटनावाले दिन नर्स नाइट ड्यूटी पर थी। सुसाइड से पहले उसने अपने दोस्त PHC में इमरजेंसी टेक्निशियन(EMT) से करीब 22 मिनट तक मोबाइल पर बात की थी। मीनाक्षी और अजय के बीच पर्सनल रिश्ते की बातें भी सामने आई हैं। मीनाक्षी ने अपने मोबाइल में अजय का नाम 'भूत' से सेव कर रखा था। वहीं अजय ने उसका नाम परी। इनके बीच वैलेंटाइन-डे पर आधी रात से अगले दिन सुबह 10.51 बजे तक लंबी चैट हुई थी।  मीनाक्षी कांट्रेक्ट बेस पर पिछले 8 सालों से PHC में जॉब कर रही थी।

आखिर ऐसा क्या हुआ?
अजय ने पुलिस के बताया कि कॉल के बाद उसे कुछ शक हुआ और वो मीनाक्षी के कमरे में पहुंचा। फिर कुंडी तोड़कर उसे एमएम हॉस्पिटल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार मृतका के पेट और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे मामला संदिग्ध नजर आता है। साहा थाना प्रभारी चंद्रभान ने बताया कि मीनाक्षी के पिता हरकीत सिंह की शिकायत पर अजय, मीनाक्षी के पति कुलदीप शर्मा, ससुर ज्ञान चंद और सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। दरअसल, मीनाक्षी के ससुरालवाले इस शादी के खिलाफ थे। सास ने तो उसे कभी स्वीकार ही नहीं किया। 

 पुलिस के अनुसार मीनाक्षी और अजय के बीच गहरी दोस्ती थी। घटना के वक्त अजय PHC या आसपास मौजूद था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि फोकसा निवासी अजय बराड़ा में रहता है। उसकी 28 फरवरी को शादी थी। इससे पहले भी उसका रिश्ता तय हुआ था, लेकिन मीनाक्षी ने तुड़वा दिया था। बताया जाता है कि इस बार अजय ने चुपचाप रिश्ता तय किया था। लेकिन मीनाक्षी को फिर भी पता चल गया। 2-3 दिन पहले उसे खूब हंगामा किया था।


  • परी- कोई लोड नी आने की
  • भूत- तू जीने देती है
  • परी- सोजा
  • परी- सोजा
  • भूत- नहीं आता
  • परी- मत आ, भाड़ में जा
  • भूत- ओके
  • परी- मैं राजेश (इसी नाम का सिक्योरिटी गार्ड है, इसकी शनिवार को नाइट ड्यूटी थी) के पास जाऊंगी अब
  • भूत-बकवास न कर
  • परी-बहुत बोलने लग गया है
  • परी-सो जा, आराम से
  • परी-बहुत परेशान कर चुका है अब तू
  • परी- तुम्हारी फितरत ही गंदी है
  • परी- घटिया कहीं का
  • परी-नहीं आना
  • भूत-डोर तो तूने बंद किया हुआ है
  • परी - जा अपना काम कर
  • भूत - क्या नीचे आऊं, तेरा ये ही काम है, ऐसा ही करना था तूने मेरे साथ, मुझे पता था, इसलिए मना कर रहा था
  • परी - लगता है ज्यादा ही बिजी है
  • भूत - फिर गलत सुनेगा, मेरे मुंह से

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल