दूसरे की पत्नी के फोटो FB पर पोस्ट करने के बाद ऐसी चढ़ी सनक कि देखने वाले शॉक्ड रह गए

Published : Aug 28, 2020, 09:07 AM IST
दूसरे की पत्नी के फोटो FB पर पोस्ट करने के बाद ऐसी चढ़ी सनक कि देखने वाले शॉक्ड रह गए

सार

साथ में काम करने वाली महिला को देखकर एक युवक के अंदर शैतान जाग उठा। पूरी प्लानिंग के तहत उसने पहले महिला के कुछ फोटो खींचे और फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। जब महिला ने इसकी शिकायत अपने पति के जरिये पुलिस से कराई, तो युवक सनक उठा। उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। यही नहीं रात को महिला के घर पर पत्थर भी फेंके।

पानीपत, हरियाणा. छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग की शिकायत के बाद एक युवक इतना सनका कि उसने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। यही नहीं, वो रात को महिला के घर जा पहुंचा और ईंट-पत्थर बरसाए। घटना के बाद से आरोपी फरार है। वहीं, महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला अनाज मंडी में काम करती है। वहीं, आरोपी भी काम करता है। आरोपी ने महिला के कुछ फोटो खींचे और फेसबुक पर पोस्ट कर दिए। इसके बाद ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। जब महिला ने इसकी शिकायत अपने पति के जरिये पुलिस से कराई, तो युवक सनक उठा। 


पीड़िता का आरोप है कि 23 अगस्त की शाम वो घर के पास रेहड़ी पर सब्जी लेने जा रही थी, तभी आरोपी पीछे से आया और चाकू से हमला कर दिया। महिला को 40 टांके आए हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला ने बताया कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। यह बात उसने अपने पति को बताई। पति ने कुटानी रोड निवासी आरोपी गुड्डू उर्फ संदीप के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। जांच अधिकारी जयकरण ने बताया कि आरोपी फरार है। उसे जल्द  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 20 August 2026: यूपी में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान का खतरा, जानिए दिल्ली-NCR,महाराष्ट्र का हाल
Weather Update 19 August 2026: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में बारिश, यूपी में भारी बारिश; बिजली गिरने का अलर्ट