हरियाणा में इस हफ्ते मोदी की चार रैलियां, शाह और योगी भी करेंगे सभाओं को संबोधित

Published : Oct 07, 2019, 11:29 AM IST
हरियाणा में इस हफ्ते मोदी की चार रैलियां, शाह और योगी भी करेंगे सभाओं को संबोधित

सार

प्रधानमंत्री मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हरियाणा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

चंडीगढ़ (Chandigarh). हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने में महज दो हफ्ते रह जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई शीर्ष नेता अगले कुछ दिनों तक राज्य में चुनाव प्रचार करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक मोदी दो दिन में राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे।

14 -15 अक्टूबर को हरियाणा में मोदी की चार रैलियां
भजापा ने एक बयान में कहा कि मोदी 14 अक्टूबर को फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में पहली रैली को संबोधित करेंगे। 15 अक्टूबर को वह दादरी, थानेसर और हिसार में तीन और रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रमंडल खेल की पदक विजेता बबीता फोगाट को दादरी से विधानसभा चुनाव में उतारा है। केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हरियाणा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राज्य में 90 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के वर्तमान में 48 सदस्य हैं। उसने इस बार 75 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हरियाणा में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Family Murder Case Gurugram: ज़हर देकर पत्नी और 4 बच्चों की हत्या, फिर सुसाइड की कोशिश-खौफनाक राज!
Breaking News: गुरुग्राम के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया तलाशी अभियान