फ्रेंडशिप-डे पर दोस्त की आंखों के सामने दुनिया छोड़कर चला गया दूसरा दोस्त

Published : Aug 05, 2019, 12:46 PM ISTUpdated : Aug 05, 2019, 12:58 PM IST
फ्रेंडशिप-डे पर दोस्त की आंखों के सामने दुनिया छोड़कर चला गया दूसरा दोस्त

सार

जब सब लोग अपने-अपने दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप-डे मना रहे थे, एक दोस्त दूसरे को तड़पता छोड़कर दुनिया से चला गया। एक ऑटोवाले ने दोनों की बाइक को टक्कर मारी थी।

सोनीपत. जरा-सी जल्दबाजी किसी के घर-परिवार में मातम पैदा कर सकती है। यह हादसा अलर्ट है। जब सब लोग रविवार को फ्रेंडशिप डे मना रहे थे। दोस्त एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांध रहे थे, दो दोस्त एक्सीडेंट के बाद सड़क पर पड़े-पड़े तड़प रहे थे। इनमें से एक दोस्त की मौत हो गई। दूसरा अब भी गंभीर है।


रोड एक्सीडेंट की कहानी
एक्सीडेंट सोनीपत के गन्नौर में देवीलाल चौक पर हुआ। मृतक गौरव और अशोक केडी नगर के रहने वाले थे। दोनों पक्के दोस्त थे। दोनों बाइक से दूध लेने गन्नोर की अनाज मंडी की तरफ जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को जबर्दस्त टक्कर दे मारी। दोनों दोस्त बाइक से उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे। सिर में गहरी चोट लगने से गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। अशोक को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। गन्नौर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद ऑटो ड्राइवर मौके से भाग गया। पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।

हरियाणा में सड़क हादसों का दर्द
हरियाणा में औसतन रोज सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत हो जाती है। जबकि इससे दोगुने घायल हो रहे हैं। अगर सिर्फ पिछले 6 महीने की बात करें, तो यहां अलग-अलग सड़क हादसों में 2532 लोगों की मौत हुई है। वहीं 4638 लोग घायल हुए। हालांकि इन महीनों में सड़क हादसों में थोड़ी-बहुत कमी आई है। हादसों में सबसे मरने वालों में 34 प्रतिशत युवा हैं। हरियाणा ट्रैफिक पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में वर्ष 2018 के छह महीने में 5793 केस दर्ज हुए थे। वहीं 2019 के शुरुआती छह महीने में 5491 हादसे हुए। पिछले साल के शुरुआती छह महीने में 2641 लोगों की मौत हो गई थी।
 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 28 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट
Weather Forecast 27 July 2026: दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान में बारिश-तूफान, कई राज्यों में अलर्ट