गला कटने के बाद भी फूफा से लड़ता रहा भतीजा..सुनाई उस दिन की खौफनाक कहानी...

12 साल के एक बच्चे की बहादुरी के चलते उसका फूफा लूट में नाकाम हो गया। बच्चे ने फूफा और उसके लुटेरे दोस्त का डटकर मुकाबला किया। घटना 29 फरवरी को सोनीपत में हुई थी।
 

Asianet News Hindi | Published : Mar 3, 2020 6:29 AM IST / Updated: Mar 03 2020, 12:01 PM IST

सोनीपत, हरियाणा. यह है 12 साल का मोहित। इस बहादुर बच्चे ने अपने लुटेरे फूफा और उसके दोस्त के इरादों को नाकाम कर दिया था। हालांकि लुटेरों से मुकाबला करने में बच्चा घायल हो गया, लेकिन उसके चेहरे पर जरा-भी सिकन नहीं है। घटना 29 फरवरी की सुबह सेक्टर-15 में प्रॉपर्टी डीलर दीपक के घर हुई थी। दीपक ने कोई प्रॉपर्टी बेची थी। इसकी रकम घर पर थी। यह जानकारी मोहित के फूफा सिवन को पता चली। घटनावाले दिन मोहित घर पर अकेला था। तभी सिवन अपने दोस्त अंशुमान को लेकर घर आ धमका। वो पैसे लूटा चाहते थे, लेकिन मोहित दोनों से भिड़ गया। इस दौरान सिवन ने बच्चे के गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बच्चा घायल होकर भी डटा रहा। इस बीच अचानक बच्चे के पिता घर आ पहुंचे। यह देखकर आरोपी पहले घर में ही छुप गए। फिर छत के रास्ते भाग गए। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
 


दर्द के बावजूद लड़ता रहा बच्चा...
मोहित ने बताया कि फूफा और उसके दोस्त घर आए, तो उसने पानी पिलाया। फिर फूफा ने उसे बातों में उलझाकर अपने दोस्त को अलमारी में रखा कैश निकालने का इशारा किया। हालांकि उसे शक हुआ, तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर फूफा ने उसे पकड़ लिया। मोहित ने आगे बताया कि उसने फूफा को लात मार दी। इसके बाद अंशुमान ने उसे पकड़ लिया और सिवन ने गला काट दिया। उसे दर्द हो रहा था, लेकिन वो डटा रहा। इस बीच पापा घर आ पहुंचे, तो दोनों भाग निकले। यह घटना सीसीटीवी में कैप्चर हो गई थी।


आर्थिक तंगी ने लुटेरा बनाया...
सिवन दिल्ली के अनारकली एक्सटेंशन में रहता है। उसने बीटेक किया है। वो इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करता है। कुछ समय से वो आर्थिक तंगी से गुजर रहा है। इससे उबरने उसने लूट की योजना बनाई। सिवन ने इसके लिए अपने दोस्त भोलानाथ नगर-दिल्ली निवासी अंशुमान को साथ ले लिया। दो महीने पहले उसे मालूम चला था कि दीपक ने कोई करोड़ों की प्रॉपर्टी बेची है। दीपक ने बताया है कि उसके मामा की लड़की दिल्ली में टीचर है। वहीं, उसकी मुलाकात सिवन से हुई। फिर जनवरी 2019 में दोनाों ने लवमैरिज कर ली।

Share this article
click me!