महिला को ठहरा गर्भ, तो लेडी डॉक्टर ने बेशर्मी से दिया गर्भपात का एक नया आइडिया..क्योंकि गर्भ में थी लड़की

Published : Feb 24, 2020, 01:29 PM ISTUpdated : Feb 24, 2020, 01:32 PM IST
महिला को ठहरा गर्भ, तो लेडी डॉक्टर ने बेशर्मी से दिया गर्भपात का एक नया आइडिया..क्योंकि गर्भ में थी लड़की

सार

हरियाणा के पंचकूला में कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित एक चौंकाने वाली मामला सामने आया है। एक शख्स और लेडी डॉक्टर की बीच इस बारे में बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है।

पंचकूला, हरियाणा. यहां की एक लेडी डॉक्टर के वहशीपन का वीडियो सामने आया है। मामला सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल की गायनी विभाग की एक डॉक्टर पूनम भार्गव से जुड़ा है। वह व्यक्ति किसी महिला(रिश्ता क्लियर नहीं) के गर्भपात की बात करने डॉ. भार्गव से मिलने पहुंचा था। इसके बाद डॉ. भार्गव ने उन्हें कन्या भ्रूण गिराने का पूरा प्रॉसिस बताया। पैसे भी बताए। यह वीडियो किसने और क्यों बनाया..इसका खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने महिला डॉक्टर को निलंबित करके जांच के आदेश दिए हैं।


लेडी डॉक्टर का यह मामला सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर के पास पहुंचा था। उन्होंने इसकी पड़ताल करने 5 डॉक्टरों की एक टीम गठित की थी। डॉ. कौर ने बताया कि आरोपी डॉक्टर और उनकी असिस्टेंट जांच कमेटी के समक्ष पेश हुई थी। लेकिन वो जिस आदमी से बात कर रही हैं, वो अभी तक अपने बयान देने नहीं आया है। वीडियो सामने आते ही डॉ. भार्गव को गायनी विभाग से हटा दिया गया। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि डॉक्टर ने यह गर्भपात कराया या नहीं।


वीडियो में डॉक्टर अपनी असिस्टेंट से कहती सुनी गईं कि वे इस बार नये तरीके से भ्रूण निकालेंगी। यह नया तरीका क्या था..इसकी पड़ताल की जा रही है। वीडियो में दिखाई दिया कि गर्भपात की बात करने आए व्यक्ति ने डॉक्टर को पैसे दिए। पहले 3000 और उसके बाद 5000 रुपए। डॉक्टर ने ये पैसे खुद गिने। लेकिन वो कम थे। इस पर उस व्यक्ति ने बाकी पैसों के लिए एक दिन की मोहलत मांगी थी।

वीडियो में सुनाई दी कुछ खास बातें

  • डॉक्टर ने असिस्टेंट से कहा, इन्हें एक काला लिफाफा दे दो।
  • डॉक्‍टर ने व्यक्ति से कहा : उसमें डालकर(भ्रूण) मैं आपको दे दूंगी, उसमें दिखेगा नहीं न कुछ भी, उसे गटर में या कूड़े में फेंक देना।

इसके बाद अगले दिन वो व्यक्ति फिर डॉक्टर के पास पहुंचा

व्यक्ति ने डॉक्टर से कहा कि उसे टीचर-पैरेंट्स मीटिंग में स्कूल जाना है, इसलिए आज नहीं आ पाएगा। इस पर डॉक्टर ने उसे एक टेबलेट देने की बात कहते हुए कहा कि महिला को 5-6 बजे यह टेबलेट खिला दी जाए। व्यक्ति के किसी तर्क पर डॉक्टर ने कहा कि नोंच-नोंच कर तो(भ्रूण) निकालना नहीं है। वो चाहें तो दो घंटे में नोंचकर निकाल दें लेकिन यदि एक भी अंग रह गया, एक भी अंगुली रह गई फिर? इस पर व्यक्ति ने कहा कि उसे भाभी ने बताया है कि लड़की है, तो उसे काटना ही पड़ेगा।

(नोट: खबर को प्रभावी दिखाने काल्पनिक तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।)

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Valentine Day Weather Gurugram: क्या गुरुग्राम में आज गुलाबी धूप बनाएगी वेलेंटाइन डे खास? जानें पूरा पूर्वानुमान
Gurgaon Weather Today: शुष्क मौसम, बढ़ता तापमान.. गुरुग्राम में आज 27°C तक पहुंचेगा पारा