ऑस्ट्रेलिया जाते ही गर्लफ्रेंड ने मोबाइल नंबर कर दिया ब्लॉक, तो सदमे से प्रेमी ने लगा ली फांसी

प्यार में नाकाम होते देखकर एक प्रेमी कपल और एक युवक ने अपनी जान दे दी। एक मामला पंजाब के जालंधर से जुड़ा है। यहां 24 वर्षीय युवक की गर्लफ्रेंड ने ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने के बाद उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे मायूस होकर उसने फांसी लगा ली। दूसरा मामला मोहाली का है। यहां कुरुक्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने प्रेमिका से अनबन के चलते फांसी लगा ली। इसकी जानकारी जब प्रेमिका को पता चली, तो उसने भी फांसी लगा ली।

Asianet News Hindi | Published : Jul 3, 2020 8:32 AM IST

जालंधर/कुरुक्षेत्र. अकसर प्यार में प्रेमी युगल कमजोर पड़ जाते हैं, जबकि प्यार मजबूती मांगता है। ये दो घटनाएं प्यार में नाकामी का नतीजा हैं। हालांकि एक मामले में प्रेमी को लग रहा था कि प्रेमिका ने उसे धोखा दे दिया। पहला मामला पंजाब के जालंधर से जुड़ा है। यहां 24 वर्षीय युवक की गर्लफ्रेंड ने ऑस्ट्रेलिया शिफ्ट होने के बाद उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे मायूस होकर उसने फांसी लगा ली। दूसरा मामला मोहाली का है। यहां कुरुक्षेत्र के रहने वाले 22 वर्षीय युवक ने प्रेमिका से अनबन के चलते फांसी लगा ली। इसकी जानकारी जब प्रेमिका को पता चली, तो उसने भी फांसी लगा ली। पढ़िए पहले पहले मामले में क्या हुआ..

लड़की के परिजनों को पता चल गई थी शादी की बात..
24 वर्षीय सलिल जालंधर का रहने वाला था। उसके पिता राजेश महेंद्रू मोमबत्ती का बिजनेस करते हैं। उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सलिल के परिजनों ने बताया कि वो किसी लड़की से प्यार करता था। उनकी पिछले 8 महीने से दोस्ती थी। लड़की कुछ समय पहले आस्ट्रेलिया शिफ्ट हो गई थी। इसके बाद उसने सलिल का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। बताते हैं कि इससे पहले उसकी सलिल और उसके परिजनों से बात होती थी। परिजनों का कहना है कि उन्हें मालूम चला था कि दोनों ने शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर लड़की के परिजन सलिल को धमका रहे थे। जांच में सामने आया है कि दोनों ने महीनेभर पहले कस्बा नकोदर के एक गुरुद्वारे में शादी की थी।
 


प्रेमी की मौत की खबर सुनकर प्रेमिका ने भी लगाई फांसी...

मोहाली में रहने वाले कुरुक्षेत्र जिले के झांसा निवासी 22 वर्षीय युवक ने अपने रूम में फांसी लगा ली। मृतक साहिल चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनों की मैरिज हो चुकी है। साहिल गुरुग्राम में एक कंपनी में तकनीकी एडवाइजर की नौकरी छोड़कर मोहाली आया था। उसके पिता राकेश कुमार की झांसा में कांफैक्शनरी की दुकान है। साहिल की मोहाली में जॉब लगी थी। वो फेज-11 में पीजी रहता था। यहीं 26 वर्षीय प्रज्ञा भी रहती थी। प्रज्ञा जमशेदपुर की रहने वाली थी। साहिल ने बुधवार को फांसी लगा ली। इसके करीब 10 घंटे बाद प्रज्ञा ने भी फांसी लगा ली। बताया जाता है कि दोनों काफी समय से एक-दूसरे के करीब थे। इनकी दोस्ती गुरुग्राम में एक साथ जॉब करते समय हुई थी। दोनों शादी करने का प्लान कर रहे थे। माना जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी।

Share this article
click me!