ब्यूटी पॉर्लर में मरी पड़ी थी टिक टॉक स्टार, वाट्सऐप पर बहन को रिप्लाई दे रहा था किलर, मर्डर मिस्ट्री

Published : Jun 29, 2020, 12:17 PM IST
ब्यूटी पॉर्लर में मरी पड़ी थी टिक टॉक स्टार, वाट्सऐप पर बहन को रिप्लाई दे रहा था किलर, मर्डर मिस्ट्री

सार

हरियाणा की टिक टॉक स्टार शिवानी की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उसकी लाश सोनीपत जिले के राई ब्लॉक स्थित उसके ब्यूटी पॉर्लर में मिली। घटना का खुलासा 2 दिन बाद हुआ। आशंका है कि उसकी हत्या 26 जून को हुई होगी। हत्या का शक उसके एक फैन पर जताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी शिवानी का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। वो परिजनों को मैसेज भेजकर गुमराह कर रहा था। आरिफ नामक यह संदिग्ध तीन साल से शिवानी के पीछे पड़ा हुआ था। उसकी शिवानी ने पुलिस में भी शिकायत की थी।


सोनीपत, हरियाणा. अपने वीडियो के जरिये हजारों फैन्स बनाने वाली टिक टॉक स्टार एक जबरिया फैन का शिकार बन गई। लाश सोनीपत जिले के राई ब्लॉक स्थित उसके ब्यूटी पॉर्लर में मिली। घटना का खुलासा 2 दिन बाद हुआ। आशंका है कि उसकी हत्या 26 जून को हुई होगी। हत्या का शक उसके एक जबरिया फैन पर जताया जा रहा है। हत्या के बाद आरोपी शिवानी का मोबाइल भी अपने साथ ले गया। वो परिजनों को मैसेज भेजकर गुमराह कर रहा था। आरिफ नामक यह संदिग्ध तीन साल से शिवानी के पीछे पड़ा हुआ था। उसकी शिवानी ने पुलिस में भी शिकायत की थी।

तीन साल से पीछे पड़ा हुआ था यह जबरिया फैन..
पुलिस के अनुसार, शिवानी की हत्या गला दबाकर की गई। शिवानी खोबियान कुंडली में टच एंड फेयर नाम का ब्यूटी पॉर्लर चलाती थी। मर्डर का शक यही रहने वाले आरिफ नामक युवक पर जताया जा रहा है। घटना के बाद से ही वो गायब है। शिवानी के टिक टॉक पर 1 लाख 75 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स थे। जांच में सामने आया कि आरिफ 26 जून को शिवानी के ब्यूटी पॉर्लर आया था। शिवानी ने यह बात अपनी बहन श्ववेता को बताई थी। जब शिवानी रात को घर नहीं लौटी, तो श्वेता ने उसे वॉट्सऐप मैसेज छोड़ा। रिप्लाई मिला कि वो हरिद्वार में है। मंगलवार यानी 3-4 दिन बाद लौटेगी। माना जा रहा है कि हत्यारा शिवानी का फोन ले गया था। उसने ही श्वेता को रिप्लाई किया।

2 दिन बाद हत्या का पता चला..
घटना के दो दिन बाद श्वेता के दोस्त नीरज ने ब्यूटी पॉर्लर खोला, तो अंदर शिवानी की लाश पड़ी थी। उससे बदबू आ रही थी। अलमारी खुली पड़ी थी। इसके बाद शिवानी के पिता विनोद ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पिता ने बताया कि ये लोग पहले प्याऊ मनियारी में रहते थे। आरिफ तीन साल से शिवानी को परेशान कर रहा था। इसके बाद वे मकान बदलकर कुंडली में आ गए। शिवानी ने आरिफ की शिकायत पुलिस में की थी। शिवानी की मौत के 2 दिन बाद उसके टिक टॉक अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया था।

 

झारखंड में 10 साल के बच्चे ने टिक टॉक पर वीडियो बनाने के बाद किया सुसाइड
झारखंड के रांची की नामकुम बस्ती में एक 10 साल के बच्चे द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया है। बॉबी नामक इस बच्चे ने मरने से पहले शनिवार रात टिक टॉक पर वीडियो बनाया था। इसमें वो एक गाने पर डांस कर रहा था। इसके बाद वो सोने चला गया। रविवार सुबह करीब 8.30 बजे वो सोकर उठा। इसके बाद मां का दुपट्टा और कुर्सी लेकर बाथरूम में चला गया। उसकी बहन जीया ने जब इस बारे में पूछा, तो उसने कहा कि बस ऐसे ही। जीया मोबाइल पर गाना सुनते हुए रोटियां बनाने लगी। करीब आधे घंटे तक जब बॉबी बाहर नहीं निकला, तब जीया ने जाकर देखा। उसने ऐसा क्यों किया, अभी खुलासा नहीं हो सका है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Gurgaon Weather Forecast: धुंध, आंशिक बादल और हल्की गर्माहट, जानिए आज कैसा रहेगा गुरुग्राम का मौसम
Gurgaon Weather Forecast: हल्की धूप, ठंडी हवाएं और प्रदूषण का हाल... पढ़ें आज का गुरुग्राम वेदर रिपोर्ट