तिलिस्मी मायाजाल बिछाकर ढोंगी बाबा ने भक्तों से ठगे 100 करोड़ रुपए

Published : Jul 14, 2019, 01:20 PM IST
तिलिस्मी मायाजाल बिछाकर ढोंगी बाबा ने भक्तों से ठगे 100 करोड़ रुपए

सार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में डेरा वडभाग सिंह के नाम पर तिलिस्मी मायाजाल खड़ा करके भक्तों को ठगने वाले पाखंडी बाबा राजेश कैंडी की करतूतों की पोल खुलती जा रही है। हालांकि ढोंगी बाबा गायब हो चुका है।  

कुरुक्षेत्र. ढोंगी बाबाओं की कहानियां लगातार सामने आने के बावजूद लोग अंधविश्वास से पीछा नहीं छुड़वा पा रहे। भक्तों को भूत-प्रेत आदि का डर दिखाकर करीब 100 करोड़ रुपए से ज्यादा ठगने वाले पाखंडी बाबा राजेश कैंडी की धीरे-धीरे सच्चाई सामने आ रही है। यह और बात है कि पोल खुलते देख बाबा रफूचक्कर हो गया है। अब पुलिस उसे ढूंढते फिर रही है।

इस बाबा ने 10 साल के अंदर शरीफगढ़ में डेरा वडभाग सिंह के नाम से साम्राज्य खड़ा कर लिया था। डेरा जितना आलीशान था, उतना ही डरावना और तिलिस्मी भी। डेरे में सत्संग भवन था। वहीं डेकोरेशन ऐसा, मानों किसी भूत बंगले में आ गए हों। अजीबो-गरीब खिलौने और नकली नर कंकाल जहां-तहां लटकते देखे जा सकते थे। सुरक्षा इतनी कड़ी कि कोई यहां-वहां तांक-झांक न कर सके। हालांकि अब डेरे में सन्नाटा पसरा हुआ है।

ऐसे भक्तों को ठगता था बाबा...
राजेश कैन्डी किसी जादूगर से कम नहीं था। वो हाथ की सफाई दिखाकर अंगारों से कबूतर निकलता था। लोगों को यूं प्रतीत होता, मानों आसपास प्रेत आत्माएं भटक रही हों। बाबा कभी भूत-प्रेत भगाने के बहाने, तो कभी नोट दुगुने करने या सस्ता सोना देने की आड़ में लोगों को बेवकूफ बनाता था। उसने विदेश भेजने के नाम पर भी लोगों को ठगा। उसकी ठगी का शिकार बने लोगों में कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला और करनाल के कई लोग शामिल हैं। कैथल के एक व्यापारी को सस्ता सोना देने के नाम पर बाबा ने 90 लाख रुपए ठगे थे। वहीं एक शख्स को विदेश भेजने के नाम पर 47 लाख रुपए की चपत लगाई थी। एक व्यक्ति को नकली ईंट देकर 64 लाख हड़प लिए थे। तमाम शिकायतों के बावजूद कैथल पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही। अब उसे पकड़ने हाथ-पैर मार रही है।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच