यूक्रेन से हरियाणा आए स्टूडेंट्स, CM से मिलकर हुए भावुक, खट्‌टर का ऐलान- हम इन बच्चों की इंटर्नशिप कराएंगे

छात्रों ने सीएम के सामने अनुभव शेयर किए और बताया कि वहां हालात काफी खराब हैं। सरकार की कोशिशों से वापस लौट पाए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर छात्रों को भावुक देखा गया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 5, 2022 8:36 AM IST / Updated: Mar 05 2022, 02:12 PM IST

अंबाला/नारायणगढ़। यूक्रेन में फंसे मेडिकल स्टूडेंट्स को भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत स्वदेश लेकर आ रही है। बीते रोज यूक्रेन से हरियाणा आए स्टूडेंट्स के चेहरे खिले देखे गए। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर ने इन छात्रों से मुलाकात की और हालात के बारे में जानकारी ली। छात्रों ने भारत वापसी होने पर खुशी जाहिर की और सरकार का अाभार जताया।

छात्रों ने सीएम के सामने अनुभव शेयर किए और बताया कि वहां हालात काफी खराब हैं। सरकार की कोशिशों से वापस लौट पाए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर छात्रों को भावुक देखा गया। छात्रों ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल को धन्यवाद दिया। इस दौरान सीएम खट्‌टर ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी और हम आपके साथ हैं।

Latest Videos

Video: चारों तरफ गोलीबारी और चीखें... यूक्रेन से वापस लौटी साइना ने बताई खौफनाक कहानी

हम बच्चों की इंटर्नशिप करवाएंगे: मनोहर लाल
मनोहर लाल ने कहा कि वापस लौटे छात्रों की हम इंटर्नशिप करवाएंगे। जो बच्चे नहीं आए, प्रशासन उनके संपर्क में है। छात्रों ने कहा कि प्रशासन हर पल हमारे संपर्क में था। छात्रों के माता-पिता ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धन्यवाद दिया। शनिवार को यूक्रेन से हरियाणा के 9 छात्र मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। इन छात्रों को हरियाणा सरकार ने मुंबई से दिल्ली के लिए हवाई यात्रा टिकट के लिए एक हजार रुपए नकद राशि देने की व्यवस्था की थी। इसके साथ ही मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, फरीदाबाद में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए हैं।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन से लौटी चंडीगढ़ की बेटी: साइना ने बताया कैसे भारत का तिरंगा पाकिस्तानी छात्रों के लिए बना सुरक्षा कवच

यूक्रेन में हरियाणा के एक हजार स्टूडेंट्स फंसे
बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। ऐसे में यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र यूक्रेन में फंस गए हैं। वे स्वदेश वापसी करना चाहते हैं। ऐसे में भारत सरकार लगातार ऑपरेशन गंगा के तहत इन मेडिकल छात्रों और अन्य की वापसी की कोशिश में लगी है। हरियाणा के 1,000 से ज्यादा छात्र अभी भी यूक्रेन और उसके पड़ोसी देशों में फंसे हुए हैं। यह जानकारी सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी है।

यह भी पढ़ें-भयानक थे वो 7 दिन...पंजाब की बेटी ने बताई यूक्रेन से इंडियन एंबेसी तक पहुंचने की दिल दहला देने वाली कहानी

यूक्रेन में करीब 150 स्टूडेंट्स और बचे
शुक्रवार को मनोहर लाल ने कहा कि सरकार को यूक्रेन में फंसे हरियाणा के 1,784 लोगों की लिस्ट विदेश मंत्रालय से मिली थी, इनमें से 83 लोग हरियाणा के नहीं हैं। अब तक हरियाणा के 1,701 में से 683 छात्रों को यूक्रेन से निकालकर सुरक्षित देश लाया जा चुका है। यूक्रेन में बचे करीब 150 छात्रों को बॉर्डर पर आने के लिए कहा गया है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर