हॉस्पिटल से भागने की कोशिश कर रहा था कोरोना का संदिग्ध, छठवें फ्लोर से गिरा-मौत


कोरोना संदिग्ध पानीपत के घड़ी नूरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि उसे लीवर की  समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 6, 2020 10:39 AM IST / Updated: Apr 06 2020, 04:19 PM IST

करनाल. हरियाणा से एक कोरोना के संदिग्ध मरीज की मौत का मामला सामने आया है। मृतक करनाल के कल्पना चावला अस्पताल के आइसोलेटेड वार्ड में भर्ती था जहां से भागने की कोशिश में वह छठवें फ्लोर से नीचे गिर गया। गिरने के बाद उसकी मौत हो गई । मौत की बात पता चलते ही पूरे अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई।

चादर बांध कर नीचे उतरने की कर रहा था कोशिश

बता दें की मृतक भागने के लिए अस्पताल की चादर का इस्तेमाल कर रहा था जिसे वह वार्ड की एक खिड़की से बांध कर नीचे उतरे की कोशिश कर रहा था। पर उसकी यह कोशिश नाकाम रही और वह सीधे छठवें फ्लोर से नीचे आ गिरा। हादसे के बाद काफी लोग घटनास्थल पर जमा हो गए तब जाकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ फायर ब्रिगड की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मृतक का सैंपल अभी जांच के लिए गया था। अभी उसकी रिपोर्ट आनी बाकी थी। लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही वह अस्पताल से भागने की कोशिश करने लगा। और इसमें उसकी जान चली गई।

कोरोना संदिग्ध पानीपत के घड़ी नूरपुर का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि उसे लीवर की  समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

करनाल में कोरोना से पहली मौत

वहीं  करनाल में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला भी सामने आया है। जहां कोरोना पॉजिटिव एक किसान की चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिसकी पुष्टि करनाल के उपायुक्त निशांत कुमार ने भी की है। मौत के बाद स्थिति को देखते हुए पूरे जिले को हाई अलर्ट कर दिया गया है। बता दें कि घरौंडा उपमंडल के गांव रसीन निवासी ज्ञान सिंह को खांसी और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां जांच के बाद उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।
 

Share this article
click me!