शॉकिंग CRIME: घरवालों ने नहीं दिलाया नया मोबाइल, तो जीवन से ही रूठ गई 14 साल की यह TIK TOK गर्ल

Published : May 08, 2020, 12:05 PM IST
शॉकिंग CRIME: घरवालों ने नहीं दिलाया नया मोबाइल, तो जीवन से ही रूठ गई 14 साल की यह TIK TOK गर्ल

सार

वीडियो बनाकर TIK TOK पर पोस्ट करने का जुनून एक लड़की की जिंदगी में भारी पड़ गया। 14 साल की इस लड़की ने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि वो मम्मी-पापा से नया मोबाइल चाहती थी, ताकि वीडियो और बेहतर बन सकें। हालांकि पुलिस ने FIR में इसका जिक्र नहीं किया है। दरअसल, परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता पा रहे हैं।

यमुनानगर, हरियाणा.  TIK TOK पर वीडियो पोस्ट करना भी एक नशा-सा होता जा रहा है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें वीडियो बनाते समय जिंदगी तक गंवा दी गई। यह मामला सुसाइड से जुड़ा है। वीडियो बनाकर TIK TOK पर पोस्ट करने का जुनून इस लड़की की जिंदगी में भारी पड़ गया। 14 साल की इस लड़की ने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुसाइड की वजह अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि वो मम्मी-पापा से नया मोबाइल चाहती थी, ताकि वीडियो और बेहतर बन सकें। हालांकि पुलिस ने FIR में इसका जिक्र नहीं किया है। दरअसल, परिजन सुसाइड की वजह नहीं बता पा रहे हैं।

घर पर नहीं था कोई
लड़की अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। उसके पिता विष्णुनगर निवासी वीरेंद्र एक स्क्रैप कारोबारी के यहां काम करते हैं। गुरुवार दोपहर लड़की की मां के पेट में दर्द उठा था। लड़के के पिता उसकी मां को लेकर डॉक्टर के पास गए थे। घर में लड़की अकेली थी। जब वे घर लौटे, तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था। वीरेंद्र ने बेटी को काफी आवाज लगाई। फिर खिड़की से झांककर देखा, तो वो फंदे पर लटकी हुई थी।

पिता बोला-बहुत प्यारी थी मेरी बेटी
बेटी को फंदे पर लटका देखकर मां-बाप की चीख निकल पड़ीं। आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। खिड़की तोड़कर बच्ची को फंदे से उतारा। लेकिन तब तक वो मर चुकी थी। पिता ने रोते हुए कहा कि उसकी बेटी बड़ी प्यारी थी। वो भी उसे बहुत प्यार करते थे। उसने ऐसा क्यों किया, नहीं मालूम। बताते हैं कि लड़की पढ़ने में होशियार थी। 

घटना की सूचना मिलने पर फर्कपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे वजह पता चल सके।

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच