18 साल की लड़की ने कॉटन से बनाया सेनेटरी पैड, एक ही पैड का कई बार हो सकता है इस्तेमाल

तमिलनाडु के कोयम्बटूर में रहने वाली 18 साल की इशाना ने कपास से सेनेटरी पैड बनाने का तरीका खोज निकाला है। कपास से बने ये पैड सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और इन पैड को एक से ज्यादा बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 12, 2019 5:37 PM IST

कोयम्बटूर. तमिलनाडु के कोयम्बटूर में रहने वाली 18 साल की इशाना ने कपास से सेनेटरी पैड बनाने का तरीका खोज निकाला है। कपास से बने ये पैड सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और इन पैड को एक से ज्यादा बार इस्तेमाल किया जा सकता है।  ये पैड सूती कपड़े की कई परतों से बने होते हैं, इसी वजह से ये पैड सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाते साथ ही इन पैड को एक बार उपयोग करने के बाद फेकना नहीं पड़ता। इस पैड को एक से ज्यादा बार उपयोग किया जा सकता है। 

इशाना का कहना है कि बाजार में मिलने वाले साधारण पैड में केमिकल जेल होता है, जिससे औरतों को सेहत खराब होने का खतरा रहता है। इसी वजह से उन्होंने कपास की कई परतों को मिलाकर ये पैड बनाए हैं जो किसी भी तरह से नुकसान नहीं करते। 

Latest Videos

इशाना को साधारण नैपकिन का उपयोग करने के बाद कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था, जिसके बाद उन्होंने कपास से सेनेटरी पैड बनाने का निर्णय लिया। अब इशाना और भी लड़कियों को कपास से सेनेटरी पैड बनाने का तरीका सिखाना चाहती हैं ताकि किसी को भी ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़े। 

Share this article
click me!

Latest Videos

जन्म-जयंती पर शत-शत नमनः भगत सिंह को लेकर PM मोदी ने क्या कुछ कहा...
उप मुख्यमंत्री के दबंग और नाबालिग बेटे का टशन, पुलिस के सामने बनाया रील
तीसरा महापावर बना भारत, चौड़ा हो गया 140 करोड़ भारतीयों का सीना!
बचाओ-बचाओ...गिड़गिड़ाती रही महिला पुलिस और लेडी ने फाड़ दी वर्दी-Video Viral
देश के लिए मर-मिटने वालों का सम्मान नहीं कर सकती कांग्रेस # shorts