
हेल्थ डेस्क. हर महिला का सपना मां बनने का होता है। वो मातृत्व का सुख पाना चाहती हैं। आमतौर पर इसके लिए महिला को किसी पुरुष के साथ संबंध बनाने की जरूरत होती है। लेकिन टेक्नोलॉजी के जरिए औरत बिना पुरुष से शारीरिक संबंध बनाए भी मां बन सकती हैं। इसके लिए एक प्रशिक्षित डॉक्टर की जरूरत पड़ती है। लेकिन एक महिला दोनों के बिना ही मां बन गईं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है, तो चलिए पूरी कहानी बताते हैं।
साउथ लंदन में रहने वाली 24 साल की बेली एनिस (Bailey Ennis) ब्रिटेन इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। वो बिना पुरुष के संपर्क में आए खुद मां बन गईं। इसके लिए उन्हें महज 2400 रुपए खर्च करने पड़े और यूट्यूब से कुछ सीखना पड़ा। दरअसल, बेली एनिस ने £25 खर्च करके एक प्रेग्नेंट किट खरीदा। इसके अलावा एक अनुभवी ऑनलाइन डोनर से संपर्क किया। उसे घर पर बुलाया और स्पर्म को प्रेग्नेंट किट के जरिए खुद ही इंजेक्ट कर लिया। एक ही प्रयास में बेली प्रेग्नेंट हो गईं। उनका एक प्यारा सा बच्चा है जिसका नाम उन्होंने लोरेंजो रखा है।
समलैंगिग बेली एनिस ने स्पर्म डोनर की ली मदद
बेली एनिस समलैंगिग हैं। वो किसी रिलेशनशिप में रहना नहीं चाहती। लेकिन मां बनने का सपना उनका बचपन से था। उन्होंने सितंबर 2021 में स्पर्म डोनर के जरिए बच्चा पैदा करने का फैसला लिया। वो बताती हैं कि उन्होंने ऑनलाइन स्पर्म डोनर से संपर्क किया। जो उनके घर के पास ही रहता है। उसका हेल्दी मेडिकल रिकॉर्ड था। वो पहले दो एलजीबीटीक्यू जोड़ों के लिए स्पर्म डोनेट कर चुका था। इसके बाद वो व्हाट्सएप के जरिए बातचीत की और कॉफी पर मिले। जिसके बाद वह मुझे स्पर्म डोनेट करने पर सहमत हो गया।
इसे भी पढ़ें:सेक्स पावर हो रहा है कमजोर, तो ये 5 फूड्स हो सकता है रामबाण
यूट्यूब पर स्पर्म इंजेक्ट करने का तरीका सीखा
बेली ने बताया- इसके बाद उन्होंने प्रेग्नेंट किट मंगाया और यूट्यूब पर स्पर्म इजेंक्ट करने का तरीका सीखा। फिर डोनर को अपने घर बुलाया और उसका स्पर्म लेकर खुद में इंजेक्ट किया। 31 अक्टूबर 2021 को पहली कोशिश में वो सफल हो गईं। सिंगल पेरेंट बनकर बेली काफी खुश हैं। वो कहती हैं बच्चा मेरी लाइफ में हुए अब तक की सबसे अच्छी बात है। मैं अपने मां बनने के फैसले से बहुत खुश हूं। मां होना अद्भुत है और मैं बहुत खुश हूं कि मैंने इसे अकेले जाने का फैसला किया।
और पढ़ें:
सौतेली बहन का बनाया अश्लील वीडियो, फिर दो सगे भाई करते थे उसका रेप और एक दिन...
पहले कपल हुए नशे में चूर, फिर आपस में हुई तू तू-मैं मैं, फिर जो हुआ उसका नतीजा खुद ही जान लें
Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.