अब 60-70 साल की उम्र में भी बच्चे पैदा कर सकती है महिलाएं, जानें कैसे

Published : Aug 09, 2022, 02:59 PM IST
अब 60-70 साल की उम्र में भी बच्चे पैदा कर सकती है महिलाएं, जानें कैसे

सार

राजस्थान के अलवर में 70 साल की एक बुजुर्ग महिला मां बनीं। आइए आपको बताते हैं कि कैसे इतनी बड़ी उम्र में ही महिलाएं मां बन सकती हैं।

हेल्थ डेस्क: वैसे तो महिलाओं के मां बनने की उम्र सीमित रहती है। 40-45 या 50 साल से ज्यादा की महिला को मां बनने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लेकिन हाल ही में राजस्थान के अलवर में एक 70 साल की महिला मां बनी। शादी के 54 साल बाद उनके घर में किलकारी गूंजी है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि इतनी बड़ी उम्र में महिलाएं क्या बच्चों को जन्म दे सकती हैं? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं इस तकनीक के बारे में...

कौन है यह दंपत्ति 
बता दें कि 75 वर्षीय गोपीचंद पूर्व सैनिक रह चुके हैं। बांग्लादेश के युद्ध में उनके पैर में गोली लगी थी। वहीं, उनकी 70 वर्षीय पत्नी चंद्रवती है। दोनों की शादी को 54 साल हो चुके हैं। लेकिन दोनों की कोई संतान नहीं थी। ऐसे में IVF इन विट्रो फर्टिलाइजेशन की मदद से इस दंपती को बच्चे का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गोपीचंद कहते हैं कि वे दुनिया में सब के बराबर हो गए, क्योंकि अब उनका कुनबा आगे बढ़ सकेगा। वहीं, पत्नी चंद्रवती की आंख भर आई जब उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का वजन लगभग पौने 3 किलो है और वो स्वस्थ है।

क्या होता है IVF
इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) का उपयोग प्रजनन क्षमता में मदद करने या आनुवंशिक समस्याओं को रोकने और गर्भाधारण में सहायता करने के लिए किया जाता है। इस प्रक्रिया में महिला के अंडों और पुरुष की शुक्राणुओं को मिलाया जाता है और इसे लैब में विकसित किया जाता है, जब ये भ्रूण बन जाता है तब इसे महिला के गर्भ में रखा जाता है। इस पूरी प्रक्रिया इन विट्रो फर्टिलाइजेशन कहा जाता है। इस पर एक बॉलीवुड फिल्म गुड न्यूज भी बन चुकी है।

आईवीएफ के चरण 
आईवीएफ की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। इसमें ओवेरियन स्टिमुलेशन यानी महिलाओं की ओवरी से एग निकालना। इसके बाद पुरुषों से स्पर्म लेना। दोनों को मिलाकर इसका फर्टिलाइजेशन करना और चौथा इसे महिला के भ्रूण में रखना शामिल है। इस प्रक्रिया को होने में लगभग 2 से 3 सप्ताह का समय लगता है और यह एक महंगी प्रोसेस है। जिसका खर्चा 1 से 1.5 लाख के बीच आता है। आईवीएफ के जरिए सबसे पहले 25 जुलाई 1978 इंग्लैंड में एक बच्ची का जन्म हुआ था।

क्या 60-70 साल की महिला भी बन सकती है मां 
टेस्ट ट्यूब यानी आईवीएफ के जरिए सिर्फ महावारी होने तक यानी 45-50 साल तक ही महिलाएं मां नहीं बन सकती है, बल्कि इसके बाद भी महिलाएं मां बन सकती हैं। कुछ ऐसा ही 70 साल की राजस्थान की चंद्रवती के साथ हुआ, जिन्हें 70 साल में मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ऐसे में जो दंपत्ति बड़ी उम्र में भी बच्चा पैदा करने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह तकनीक एक वरदान है।

और पढ़ें: मां बनने के लिए महिला ने मांगा स्पर्म, तीन पुरुषों ने पूरी की 'जरूरत', बेबी होने पर उठा ये बड़ा सवाल

इन कारणों से अफ्रीकी क्षेत्र में औसत आयु 10 साल बढ़ गई, WHO की रिपोर्ट में खुलासा

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

कैंसर के बाद सोनाली बेंद्रे ने ऐसे रखा खुद को फिट, हेल्दी और स्लिम, बताया एक आसान सीक्रेट
बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स