सामंथा रुथ प्रभु लाइलाज बीमारी मायोसाइटिस से रही हैं जूझ, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

Published : Oct 31, 2022, 05:52 PM IST
सामंथा रुथ प्रभु लाइलाज बीमारी मायोसाइटिस से रही हैं जूझ, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

सार

सामंता रुथ प्रभु  (samantha ruth prabhu) मायोसाइटिस (Myositis) नामक बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी का वैसे तो कोई इलाज नहीं हैं। लेकिन कुछ चीजों के जरिए इसे कंट्रोल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में।

हेल्थ डेस्क.सामंता रुथ प्रभु साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस में शुमार हैं। खूबसूरती के साथ-साथ वो एक्टिंग में भी काफी शानदार हैं। हालांकि उनकी निजी जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने हिम्मत को टूटने नहीं दिया। तलाक के बाद वो अपनी एक्टिंग करियर को जारी रखा है। लेकिन वो एक दुर्लभ बीमारी की शिकार हो गई हैं। 35 साल की अदाकारा  मायोसाइटिस (Myositis) नामक बीमारी से पीड़ित हैं। यह एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने इस बीमारी का जिक्र किया हैं।

क्या है मायोसाइटिस बीमारी

मायोसाइटिस एक ऑटोइम्यून सिचुएशन माना जाता है। जो शरीर की मांसपेशियों पर असर डालता है। इससे शरीर के अंदर सूजन आने लगती हैं। कंधा,हाथ, पैर, जांघ, कमर और कूल्हों की मांसपेशियों में यह  सूजन आमतौर परो हता है। लेकिन किसी किसी स्थिति में यह दिल, फेफड़ों और खाने की नली को भी प्रभावित कर सकती है। 

सामान्य लक्षणों में मांसपेशियों में दर्द, थकान, खाने-पीने में परेशानी और सांस लेने जैसी तकलीफ सामने आती हैं। यह बीमारी महिलाओं को पुरुषों की तुलना में ज्यादा प्रभावित करता है। यह बच्चों को भी अपनी चपेटे में ले लेता है।

 मायोसाइटिस  एक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। जिसमें कई तरह की बीमारी होती है या यू कहें ये बीमारियों का ग्रुप होता है। इसे आप  मायोसाइटिस के टाइप (Myocitis Types) भी बोल सकते हैं। जिसमे है-

पॉलीमायोसाइटिस
पॉलीमायोसाइटिस धड़ के करीब वाली मांसपेशियों से शुरू होती है। धीरे-धीरे यह शरीर के अन्य हिस्सों में फैलता है। यह सबसे आम होता है।

डर्मेटोमायोसाइटिस 
यह बीमारी स्किन को इफेक्ट करती है। चेहरा, आंख, गर्दन, कमर, छाती पर रैशेज निकलने लगते हैं।

इंक्लुज़न-बॉडी मायोसाइटिस
यह कलाई, ऊंगली और जांघ के मांसपेशियों में सूजन और कमजोरी पैदा करती है। यह बीमारी पुरुषों में ज्यादा होता है।

जुवेनाइल मायोसाइटिस
यह डिजीज 18 साल से कम उम्र के बच्चों को अपने चपेटे में लेता है। इसके अलावा टॉक्सिक मायोसाइटिस है और इस बीमारी में कुछ दवाओं के सेवन से दर्द और सूजन की स्थिति बनती है।

मायोसाइटिस के लक्षण क्या हैं?
वजन का घटना
बुखार
थकान
कमजोरी
रैशेज
खाने में परेशानी
मांसपेशियों में दर्द
सांस लेने में तकलीफ

मायोसाइटिस का इलाज
वैसे तो यह एक लाइलाज बीमारी है। लेकिन इसके लक्षणओं को कंट्रोल या खत्म करने के लिए दवाएं और थेरेपी दी जाती हैं। दवाओं में 
इम्युनोसप्प्रेसिव दवाओं और स्टेरॉइड का इस्तेमाल किया जाता है।हेल्दी डाइट से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। फिजियो थेरेपी, एक्सरसाइज और योगा से भी इसपर काबू पाया जा सकता है।

और पढ़ें:

डॉक्टर पर भरोसा करके मॉडल ने की बड़ी गलती, स्टेज 4 कैंसर से रही जूझ, बोलीं- ये मौत की सजा जैसी है

कैसे पुरुषों की सेक्स पावर और प्रजनन क्षमता को प्रभावित करता है मोटापा, जानें एक्सपर्ट्स की राय

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय न करें ये 5 गलतियां, गाइनोलॉजिस्ट से जानें टिप्स
भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान