आलिया भट्ट बनने वाली हैं मां, जानें प्रेग्नेंसी पीरियड्स में प्रेग्नेंट महिलाओं को रखना चाहिए अपना ख्याल

Published : Jun 27, 2022, 01:38 PM ISTUpdated : Jun 27, 2022, 01:43 PM IST
आलिया भट्ट बनने वाली हैं मां, जानें प्रेग्नेंसी पीरियड्स में प्रेग्नेंट महिलाओं को रखना चाहिए अपना ख्याल

सार

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के घर खुशियों की किलकारी गुंजने वाली हैं। नीतू कपूर (Neetu kapoor) की बहू मां बनने वाली हैं। अदाकारा ने खुद अपने फैंस के साथ इस गुड न्यूज को साझा किया है।

हेल्थ डेस्क. आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके ये खुशखबरी दी है। हॉलीवुड में कदम रखने जा रही अदाकारा को हर तरफ से बधाई मिलने लगी है। बॉलीवुड सेलेब्स समेत लाखों चाहनेवाले उन्हें बधाई दे रहे हैं औ जूनियर कपूर के आने का इंतजार कर रहे हैं। आलिया भट्ट ने अल्ट्रासाउंड करवाते हुए एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'हमारा बच्चा...जल्द ही आ रहा है।' 29 साल में आलिया मम्मी बनने वाली है। डॉक्टर्स की मानें तो मां बनने के लिए यह सही उम्र होती है। क्योंकि 30 के बाद मां बनने में थोड़ी सी परेशानी आ सकती है।

हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी आलिया को अपना ज्यादा ख्याल रखना होगा। डॉक्टरों का कहना है कि प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खानपान, एक्सरसाइज और आसपास के माहौल का ध्यान रखना चाहिए। आइए हम बताते हैं कि महिलाओं को प्रेग्नेंसी पीरियड में कैसे अपना ख्याल रखना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में क्या खाना चाहिए-
महिलाओं को गर्भवास्था में ऐसा खाना खाना चाहिए, जिसमें आयरन, ओमेगा 3, विटामिन B 12, कैल्शियम और फोलेट से भरपूर चीजों को खाना चाहिए।  प्रेग्नेंसी में महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो जाती है। इसलिए अनार का जूस लेना चाहिए। इसे ऐसे भी खा सकती हैं। डॉक्टर की मानें तो प्रेग्नेंट महिलाओं को रोजाना अगर 240 मिलीलीटर यानी की 8 औंस अनार का जूस पिएं तो इससे गर्भ में पलने वाले बच्चे का सही विकास होता है। इसके साथ ही मां का शरीर कमजोर नहीं होता है। इसमें विटामिन, फॉलिक एसिड और खनिज तत्व मिलता है। ये बीमारियों को लड़ने से मदद भी करता है।

हरी पत्तेदार सब्जियां
गर्भावस्था में शुरुआती दौर में गर्भ में पलने वाले बच्चे का सही विकास हो इसके लिए जरूरी होता है प्रोटीन, फैट और विटामिन। इसलिए डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। पालक, ब्रोकली, बीन्स , पत्ता गोभी समेत कई सब्जियों को अपने हर दिन के दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। पालक में आयरन तत्व पाए जाते हैं जो प्रेगनेंसी के दौरान महिला के शरीर में होने वाली खून की कमी हो दूर कर सकते हैं। इसके अलावा बीन्स और ब्रोकली जैसी सब्जियों में प्रोटीन और कैल्शियम अधिक होता है। इसके अलावा डाइट में दाल और पनीर को भी जरूर लेना चाहिए।

नारियल पानी है जरूरी
प्रेग्नेंसी पीरियड के शुरुआती दौर में मॉर्निंग सिकनेस, चक्कर आना, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में नारियल पानी पीना बहुत जरूरी है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।  इसमें क्लोराइड इलेक्ट्रोलाइट पाया जाता है जो शरीर में होने वाली पानी की कमी को पूरा करता है। दिन में एक बारे नारियल पानी महिलाओं को जरूर पीना चाहिए। ये पेट साफ न होने वाली समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

कौन से फल खाए और किसस से करें परहेज
डॉक्टरों की मानें तो प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में तरबूज, सेब, संतरा जैसे फलों का सेवन लाभदायक होता है। वहीं, पपीता, अनानास और अंगूर जैसे खट्टे फलों का सेवन बंद कर देना चाहिए।

डॉक्टर से संपर्क में रहें

प्रेग्नेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसे लेकर डॉक्टर से जरूर संपर्क करें। इसके साथ ही नियमित जांच करवाए। डॉक्टर के अनुसार पूरे प्रेग्नेंसी के दौर में अपना ख्याल रखे और खुश रहे। किसी भी तरह की चिंता आपके और बच्चे के स्वास्थ पर प्रतिकुल असर डाल सकता है।इसलिए खुश रहें। 

और पढ़ें:

आखिर क्यों अमेरिका की महिलाएं करने जा रही हैं SEX STRIKE, पुरुषों से नहीं बनाएंगी जिस्मानी संबंध

खतरनाक हनीमून: 45 डिग्री तापमान में कपल ने मनाया Honeymoon, हर कदम पर था मौत का साया!

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का